
एमवायएच में बुधवार को फिर एक शर्मनाक हरकत सामने आई। यहां मेनटेनेंस देखने वाली एक निजी कंपनी के दो वार्ड बॉय ने कोरोना संक्रमित युवती से अश्लील हरकत कर डाली। दोनों ने युवती को निर्वस्त्र करने का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने कर्मचारियों को तत्काल हटा दिया।पीड़ित परिवार ने अफसरों को शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के मुताबिक संयोगिता गंज थाना इलाके में स्थित एमवाय अस्पताल में बाणगंगा निवासी युवती को कोरोना संक्रमित होने पर 7 दिन पूर्व भर्ती किया गया था और दूसरी मंजिल भर्ती है। उसके पिता की 10 दिन पूर्व ही कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। मां भी ग्राउं फ्लोर पर भर्ती है।इसी बीच मंगलवार की देर रात दो वार्ड बॉय सफाई के नाम पर युवती के कमरे में घुस गए और अकेला पाकर युवती के साथ अश्लील हरकत करने लगे। साथ ही इस दौरान दोनों युवती को निर्वस्त्र करने की भी कोशिश कर रहे थे। लेकिन जब युवती चिल्लाने लगी तो दोनों भाग गए। युवती ने सुबह करीब 6 बजे छोटी बहन को कॉल कर बताया कि रात करीब 2 बजे दो युवक (वार्डबॉय) ने निर्वस्त्र करने का प्रयास किया।
युवती के परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो उसने पूरी आपबीती बता दिया। पीड़िता के परिजनों ने हाउस किपिंग कंपनी (यूडीआइ) के इंचार्ज रोहित को शिकायत की तो उसने कहा रात में ह्देश और शुभम की ड्यूटी थी। दोनों पूर्व में भी इस प्रकार की हरकतें कर चुके हैं। सुपरवाइजर अमन ने मामला दबाने का प्रयास किया और दोनों को तत्काल हटा दिया।
बताते चलें कि इसमें काम कर रही कंपनी को लेकर इस तरह का यह पहला मामला नहीं है कुछ दिन पहले पोस्टमार्टम रूम में कर्मचारियों का लड़की के साथ वीडियो वायरल हुआ था तब संभागायुक्त ने कार्रवाई करते हुए उन कर्मचारियों को हटा दिया था।
हालांकि पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया है। स्वजनों ने पुलिस अफसरों को शिकायत की लेकिन टीआइ ने कहा पीड़िता को पीपीई कीट में लेकर आना पड़ेगा। इस पर परिजन गुरुवार को आने का बोलकर चले गए।टीआई राजीव त्रिपाठी के अनुसार युवती के परिजन थाने आए थे लेकिन उन्होंने ना शिकायत आवेदन दिया और ना ही एफआईआर दर्ज करवाई उनका कहना था कि अभी वह लड़की का इलाज करवाना चाहते हैं मामले में अधीक्षक डॉक्टर पीएस ठाकुर से बात करने का प्रयास किया लेकिन बैठक में व्यस्त होने का बोल कर फोन काट दिया। सहायक अधीक्षक डॉ.अभय पालीवाल ने भी कहा इस संबंध में जवाब देने के लिए डॉ.ठाकुर ही अधिकृत हैं।

1 comment
[…] […]