29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

दीपावली से पहले एक नई स्कीम लॉन्च होगी, स्वयं का उद्योग लगाने के लिए मिलेगा 2 करोड़ तक का लोन

रोजगार तलाश रहे लोगों के लिए यह अच्छी खबर है। राज्य सरकार स्वयं का उद्योग लगाने और सर्विस सेक्टर से जुड़ा काम शुरू करने वालों के लिए दीपावली से पहले एक नई स्कीम लॉन्च करने जा रही है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना नाम की इस स्कीम के तहत दो करोड़ रुपए तक का लोन देने का प्रावधान किया गया है।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग द्वारा इसका मसौदा तैयार कर लिया गया है।ओमप्रकाश सकलेचा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री ने बताया कि इसका मसौदा तैयार कर लिया गया है, सुझाव आ रहे हैं। मामूली बदलाव हो सकते हैं। अक्टूबर के पहले हफ्ते में बैंकर्स के साथ मीटिंग होगी। उन्होंने बताया कि दीपावली से पहले स्कीम लाॅन्च कर दी जाएगी। इधर योजना के लिए फील्ड से सुझाव भी बुलाए गए हैं।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र भोपाल के महाप्रबंधक कैलाश मानेकर ने बताया कि इसके लिए सुझाव तैयार किए जा रहे हैं। इसमें सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया गया है। आय, आयु या शैक्षणिक योग्यता का कोई बंधन नहीं रहेगा। स्वरोजगार संबंधी राज्य की किसी योजना में पहली बार यह प्रावधान हुआ हैं। इसका फायदा सिर्फ मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा।

स्कीम के तहत सेवा इकाई के लिए 10 लाख से 1 करोड़ रुपए तक और विनिर्माण इकाई के लिए 25 लाख से 2 करोड़ रुपए तक के प्रोजेक्ट पर लोन दिया जाएगा। यह भी शर्त रखी गई है कि सिर्फ एक बार लोन मिलेगा और किसी डिफाल्टर को यह नहीं दिया जाएगा। विभाग द्वारा पहले से ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत सेवा इकाई में 10 लाख और विनिर्माण इकाई में 25 लाख रुपए का लोन दिया जा रहा है। इसमें 15 से 35% तक सब्सिडी दी जा रही है।

स्कीम के दायरे में आएंगे यह सेक्टर

  • ब्यूटी पार्लर, वाहन रिपेयरिंग, फोटोकॉपी दुकान, अस्पताल, पैथोलॉजी लैब, कियोस्क जैसी सर्विस सेंटर की सेवाओं के लिए मिलेगा।
  • मैन्युफैक्चरिंग यानी कोई लघु और सूक्ष्म उद्योग स्थापित कर किसी छोटी, बड़ी वस्तु का निर्माण करने के लिए लोन मिलेगा।
  • यह लोन ऐसे व्यापार के लिए नहीं मिलेगा, जिसमें ट्रेडिंग शामिल हैं। किराना दुकान, कपड़े की दुकान, जनरल स्टोर आदि के लिए भी लोन नहीं मिलेगा।

लॉकडाउन के दौरान बंद थे लोन

कोरोना काल में लगे लंबे लॉकडाउन के बाद से सभी स्वरोजगार योजनाओं के तहत दिए जाने वाले लोन पर रोक लगा दी गई थी, अब फिर से बेरोजगारों को ऋण की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

यह सब्सिडी मिलेगी

बेरोजगार युवाओं को अधिकतम 20 लाख की सब्सिडी मिलेगी। इसके तहत 15% और अधिकतम 20 लाख तक सब्सिडी रहेगी। बीपीएल, एससी- एसटी, ओबीसी क्रीमी लेयर को छोड़कर, महिला, अल्पसंख्यक, विकलांग कैटेगरी के लिए सब्सिडी 20% और अधिकतम 20 लाख रहेगी।

Related posts

BJP को फिर बदलना पड़ सकता है MP का मुख्यमंत्री? यह रही वजह

MP SIDHI NEWS TEAM

बाजार बंद करवाने पहुंची पुलिस को दुकानदारों ने पीट दिया, भारी बवाल का वीडियो वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

अंग्रेजी राज का देशी संस्करण है बुलडोजर मामा,जनता पूछ रही है कि रॉलेट एक्ट दोबारा कब लागू हो गया,बेगुनाह प्रताड़ित परिवारों का फिर से मकान बनाये सरकार-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!