29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

मासूम के साथ टीचर के भाई ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल के बिलखिरिया इलाके में छह साल की मासूम से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्‍ची आरोपी के घर उसकी बहन से ट्यूशन पढ़ने जाती थी। सोमवार को आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया कि अगर इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसके मां-बाप को भी मार देगा। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, कुकर्म और पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

बिलखिरिया पुलिस के अनुसार छह साल की बच्ची अपने परिवार के साथ रहती है। वह घर के पास एक मकान में आरोपी अंकित मालवीय की बहन से ट्यूशन पढ़ने जाती थी। उसके साथ तीन बच्चे और टयूशन पढ़ते हैं। सोमवार शाम को बच्ची आरोपी के घर पर पढ़ने गई थी। जहां उसकी शिक्षिका घर पर नहीं थी। वह एक बर्थडे पार्टी में गई थी। इस पर अंकित मालवीय बच्चों को पढ़ाने लगा। उसने बाकी बच्चों को जल्दी चॉकलेट देकर घर भेज दिया। इस दौरान बच्ची के साथ अकेले में आरोपित ने गंदी हरकत की। बाद में छात्रा को आरोपित ने धमकाया कि अगर उसने घर जाकर किसी को कुछ बताया तो वह उसके पिता और मां को मार देगा। बच्ची ने घर रोते हुए पहुंची और पूरा घटनाक्रम अपने परिवार को बता दिया। बच्ची की बात सुनकर उसके परिजन आरोपी के घर पर पहुंचे तो कोई नहीं मिला।

इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने जाकर आरोपी की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया और आरोपी को तलाशते हुए उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी 12वीं उत्‍तीर्ण है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

आरोपी पोर्न मूवी देखने का आदी

टीआइ उमेश चौहान का कहना है कि आरोपी पोर्न मूवी देखने का आदी है। उसके मां और पिता गुजरात में है। आरोपी की दो बहनें हैं। एक बहन मां और पिता के साथ गई है। घटना के समय उसकी शिक्षिका बहन जन्मदिन की पार्टी में गई थी। पुलिस आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी।

Related posts

राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर सरपंच सचिव में मारपीट

MP SIDHI NEWS TEAM

बोकारो से आक्सीजन लेकर भोपाल आ रहा टैंकर पलटा,पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, कंटेनर सुरक्षित

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा प्रत्याशी सांसद रीती पाठक ने जनसंपर्क के दौरान गिनाई उपलब्धियां,मांगा विजई होने का आशीर्वाद

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!