32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, काढ़ा वितरण में शिकायत आने पर भड़के

प्रदेश की शिवराज सरकार लगातार कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए आवश्यक सभी उपायों में लगी हुई है। कोरोना मरीजों को सही व समय पर उपचार मिले इसके लिए भी सरकार द्वारा कई कदम उठाने गए हैं। कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए सरकार ने अस्पतालों में आयुर्वेदिक काढ़ा बांटने की मुहिम शुरू की है लेकिन अब काढ़ा वितरण में भी शिकायतें सामने आने लगी हैं ऐसी ही शिकायतों पर कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भड़क गए उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई।

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज अचानक जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए, जहां पहुंचकर उन्होंने एडमिट कोरोना मरीजों का हालचाल पूछा व उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की । इसी दौरान वहां उपस्थित लोगों ने शिकायत किया कि यहां काढ़ा वितरण केंद्र पर काढ़ा नहीं वितरित किया जाता,बल्कि वहां के कर्मचारी भगा देते हैं । जिसे सुनते ही प्रद्युम्न सिंह तोमर जिला अस्पताल में ही बनाए गए आयुष विभाग के काढ़ा वितरण केंद्र पहुँच कर, वहाँ उपस्थित कर्मचारियों से जब काढ़ा वितरण का हिसाब मांगा तो कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए । जिसके बाद प्रभारी मंत्री गुस्सा होते हुए कहां कि आप लोग यहां सोते रहते हो बाहर मरीज परेशान हैं । काढ़ा नहीं बांटा जा रहे हैं मैं आपकी शिकायत कर दूंगा तो आप कहीं के नहीं रहोगे ।

कर्मचारी कहने लगे कि काढ़ा रोज बंट रहा हैं, कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जब रजिस्टर दिखाने के लिए कहा तो वहां भी एंट्री प्रॉपर नहीं मिली जिसपर वे और भड़क गए और चेतावनी दी कि अब शिकायत आई तो ठीक नहीं होगा ।

Related posts

451अलग-अलग पदों पर भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें Apply

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी स्वास्थ्य विभाग ने जिंदा लोगों को बता दिया करो ना से मृत,लोगों ने खुद दफ्तर जाकर दिया जिंदा होने का सबूत

MP SIDHI NEWS TEAM

धर्म परिवर्तन करवाना पड़ेगा नहीं तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!