25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

ऑक्सिजन की कमी से 24 मरीजों की मौत, सरकार ने किया इनकार

‘देशभर में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा है,देश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना के साढ़े तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो रही है। वहीं ताजा मामला कर्नाटक का है जहां चामराजनगर जिला अस्पताल में पिछले 24 घंटों मेंऑक्सिजन की कमी के चलते 24 से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। इससे पहले शनिवार को भी राज्य 12 मरीजों की जान गई थी ।

जिला प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार ने कहा है कि, ‘इनमें कोरोना के मरीज भी थे। हम डेथ ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जिन मरीजों का कोरोना से इलाज चल रहा था वो सारे वेंटिलेटर पर थे. वह इस बात पर कायम रहे कि सभी मौतें ऑक्सीजन की कमी की वजह से नहीं हुई हैं ये दूसरा मौका है जब कर्नाटक में ऑक्सिजन की कमी से मरीजों की मौत हुई है.चामराजनगर जिला अस्पताल में मातम पसरा हुआ है जहां खबर सुनने के बाद मृतकों के परिजन रोते-बिलखते नजर आए. मृतकों के परिवारों ने अस्पताल में प्रदर्शन भी किया और आरोप लगाया कि यहां ऑक्सीजन की कमी थी और वहां नारेबाजी की. 

येदियुरप्पा ने जिला कलेक्टर से की बात

इस पूरे मामले पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने जिला कलेक्टर से बात की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कल कैबिनेट की आपातकालीन बैठक भी बुलाई है।

आपको बता दें, देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी हो रही है। दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी में ऑक्सीजन ना मिल पाने की वजह से लोगों की मौत हो रही है। वहीं कोर्ट ने भी केंद्र और राज्य सरकारों को कहा है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों की मौत नहीं होनी चाहिए। केंद्र राज्यों को ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करे।

वहीं ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों की मौत ना हो इसके लिए विदेशों से भारत को मदद भी मिल रही है। लेकन लोगों की मौत फिर भी हो रही है। राज्य और केंद्र के बीच ऑक्सीजन को लेकर सामंजस्य नहीं बन पा रहा है जिसकी वजह से हजारों लोगों की मौत हो रही है।

Related posts

इस समय भारत में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर? जारी हुई चेतावनी

MP SIDHI NEWS TEAM

शहडोल मेडिकल कॉलेज का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखने की मांग

MP SIDHI NEWS TEAM

EPFO : बीमारी में नहीं होगी पैसों की चिंता,कोरोना या दूसरी खतरनाक बीमारी होने पर 24 घंटे के अंदर मिलेंगे 1 लाख रुपए,सिर्फ एक घंटे में खाते में आएगी रकम

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!