28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशसीधी दपर्ण

क्या BJP में शामिल होंगे आनंद शर्मा? 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा (Anand Sharma) आने वाले दिनों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी आगे की रणनीति का खुलासा कर सकते हैं. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात और बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को कांग्रेस नेता आनंद शर्मा (Anand Sharma) ने खारिज किया है. उन्होंने कहा कि उनके बीजेपी में शामिल होने की अफवाह फैलाई जा रही है लेकिन यह गलत है और राजनीतिक शरारत है. 

बीजेपी कैंप से ऐसी संभावनाओं को हवा दी गई थी कि पहले से ही पार्टी से असंतुष्ट चल रहे आनंद शर्मा राज्यसभा की होड़ में पिछड़ने के बाद पाला बदल सकते हैं. भले ही आनंद शर्मा बीजेपी में जाने से इंकार कर रहे हों लेकिन उनके नजदीकी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व के फैसले से शर्मा काफी आहत हैं. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे आनंद शर्मा

सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में आनंद शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी आगे की रणनीति का खुलासा कर सकते हैं. आनंद शर्मा कुछ महीनों बाद होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की स्टीयरिंग कमिटी के प्रमुख हैं.

उदयपुर चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शीर्ष स्तर फैसले लेने के लिए आठ सदस्यीय राजनीतिक मामलों की कमिटी बनाई जिसमें गुलाम नबी आजाद के साथ आनंद शर्मा को भी जगह मिली. इस कमिटी में राहुल गांधी भी हैं. 

गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) और आनंद शर्मा (Anand Sharma) बीते दो सालों से कांग्रेस (Congress) में असंतुष्ट नेताओं की अगुवाई करते रहे हैं. हालांकि अब उनका कुनबा बिखर चुका है. ऐसे में दिलचस्पी बनी हुई है कि राज्यसभा का टिकट कटने के बाद आजाद और आनंद शर्मा क्या कदम उठाएंगे?

Related posts

गरीब परिवारों के बीच लंच पैकेट,मरीजों के बीच फल वितरण कर मनाया जन्मदिन

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा सांसद का चौंकाने वाला अंदाज:कोविड सेंटर के शौचालय को हाथों से किया साफ, वीडियो वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण ने घोषित की जिला कार्यसमिति , मना जश्न, हुईं आतिशबाजी संगठन विस्तार के लिए जी जान से मेहनत करें – इन्द्र शरण

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!