23.8 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

अब दो शिफ्ट में श्मशान घाट पर ड्यूटी करेंगे शिक्षक, एसडीएम जारी किए आदेश,सरकार के फैसले से शिक्षक संघ नाराज

धार : मध्य प्रदेश के धार में जिले में एसडीएम से नया आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शिक्षकों की ड्यूटी श्मशान घाटों में लगा दी गई है. अब आदेश के अनुसार शिक्षक दो शिफ्टों में श्मशान घाट और अस्थि विसर्जन घाट पर ड्यूटी करेंगे.

आदेश में कहा गया है कि श्मशान घाट और स्नान घाट पर 8 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी. ये शिक्षक दो शिफ्टों में खलघाट श्मशान घाट और खलघाट स्नान घाट पर ड्यूटी करेंगें. पहली शिफ्ट में सुबह 6 बजे से 1 बजे तक दो शिक्षक खलघाट श्मशान घाट पर ड्यूटी करेंगे. वहीं दो अन्य शिक्षक खलघाट स्नान घाट पर ड्यूटी करेंगे. दोनों जगहों पर दूसरी शिफ्ट में चार शिक्षक दोपहर 1 बजे से 8 बजे तक ड्यूटी करेंगे. सभी शिक्षकों को इस दौरान अंतिम संस्कार और अस्थि विसर्जन की निगरानी करनी होगी.फिलहाल शिक्षक अब श्मशान घाट पर सेवाएं देंगे.

सरकार के इस फैसले से शिक्षकों में नाराजगी ,शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष महावीर शर्मा ने कहा है कि रोजाना कोरोना से टीचर्स की मौत हो रही है. ऐसे में श्मशान घाट पर ड्यूटी के दौरान कोई शिक्षक संक्रमण की चपेट में आ जाता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? शिक्षक संघ ने सरकार से मांग की है कि उनका भी ध्यान रखा जाए. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के दौरान ड्यूटी पर तैनात 400 से अधिक शिक्षकों की मौत हो चुकी है. जबकि 2800 से ज्यादा शिक्षक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. लेकिन सरकार ने अब तक शिक्षकों को कोरोना योद्धा का दर्जा नहीं दिया है. इस लेकर शिक्षकों में रोष है और उन्होंने इसके लिए सोशल मीडिया कैंपेन चलाने के भी चेतावनी दी थी.शिक्षक संघ ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है

कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा
वहीं श्मशान घाट में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने पर कांग्रेस भी शिक्षकों के समर्थन में आ गई है. कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने अपने एक बयान में कहा है कि श्मशान घाट पर शिक्षकों को बिना फ्रंटलाइन वर्कर माने ड्यूटी पर भेजना अमानवीय है. भूपेंद्र गुप्ता ने मांग की कि सरकार, शिक्षकों को भी कोरोना वारियर्स की सूची में शामिल करे. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के शिक्षकों के साथ सरकार का रवैया भेदभावपूर्ण है. अभी तक शिक्षकों की गिनती जानवरों की गिनती में लगाई जाती थी, अब सरकार उनकी ड्यूटी श्मशान घाटों में लगा रही है. 

कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य में 400 से अधिक शिक्षकों की मौत कोरोना के चलते हो चुकी है. ऐसे में श्मशान घाट में उनकी ड्यूटी लगाने के कारण उन्हें कोरोना वारियर्स घोषित किया जाना चाहिए. सरकार को इस पर तत्काल फैसला लेना चाहिए.

Related posts

घर में घुसकर प्रेमिका सहित तीन लोगों को मारी गोली, फिर खुद भी की आत्महत्या, खुदकुशी करने वाले ने घटना से पहले बनाया वीडियो

MP SIDHI NEWS TEAM

अन्न योजना के लाभार्थियों से रूबरू हुए पीएम मोदी, बोले- विपक्ष ने गरीबों को सुविधाओं से रखा दूर

MP SIDHI NEWS TEAM

जन-सहयोग से इंदौर में निर्मित हुआ प्रदेश का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर,600 बेड्स की क्षमता के साथ आज हुआ ट्रायल रन,6 हजार बेड्स की कार्य-योजना तैयार…

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!