24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मजदूर भाई-बहन कोरोना संकट में परेशान न हो – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

    भोजन से लेकर काम देने तक की होगी पूरी व्यवस्था मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने की श्रमिकों से अपील

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण बनी परिस्थितियों में मजदूर भाई-बहनों को काम देने की पूरी व्यवस्था की गई है। काम की तलाश में उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने टेलीविजन और सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि मनरेगा के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों में लगभग 21 लाख मजदूर नियोजित हैं। इन मजदूरों की हरसंभव सहायता की जाएगी। तीन महीने का नि:शुल्क राशन भी उनको दिया जा रहा है। श्रमिकों को मध्यप्रदेश से बाहर जाने की कोई जरूरत नहीं है। मध्यप्रदेश में जो मजदूर भाई-बहन आएंगे, उनका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। चाय, नाश्ता, भोजन से लेकर जरूरत पड़ने पर काम देने तक सारी व्यवस्था करने का प्रयास होगा। यह कोशिश होगी कि मजदूर भाई-बहनों को कोरोना संकट के समय कोई परेशानी न हो।

Related posts

लव जिहाद : धर्म बदलकर आलम खां, आलम सिंह बन शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म,हैदराबाद से गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

07 सितंबर को होगा अन्न उत्सव का आयोजन

MP SIDHI NEWS TEAM

राज्यसभा सीट के लिए कविता पाटीदार और सुमित्रा बाल्मीकि ने भरा नामांकन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!