28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये आपातकाल है,मध्य प्रदेश में शादी समारोह पर रोक, भोपाल-इंदौर में लगा पूरी तरह प्रतिबंध

मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस का असर एक बार फिर शादी समारोहों पर पड़ गया है। प्रदेश में कुल 82 हजार के पार एक्टिव केस होने से सरकार की चिंता बढ़ी है।25 और 26 अप्रैल को शादियों के शुभ मूहूर्त है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, ये आपातकाल है। इसलिये इस दौरान वैवाहिक कार्यक्रम सीमित संख्या में अपने घरों पर ही करें और किसी भी शादी समारोह से पहले शासन-प्रशासन से अनुमति लें। शादियों के लिए अनुमति देने का अधिकार सिर्फ कलेक्टरों काे होगा। वो क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ चर्चा के करके फैसला लेंगे।

भोपाल-इंदौर दोनों शहरों में आगामी 30 अप्रैल तक होने वाले शादी समारोहों में पूरी तरह प्रतिबंध

पिछले एक सप्ताह में लॉकडाउन के बावजूद प्रदेश के भोपाल और इंदौर शहर में रोजाना 1600 से 1700 के बीच कोरोना केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में दोनों शहरों में आगामी 30 अप्रैल तक होने वाले शादी समारोहों पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि, 25 अप्रैल से आने वाले महीनों में शादियों के कई मुहूर्त हैं। कलेक्टर से अपील की है कि कोरोना संकट खत्म होने के बाद वो शादी के लिए नया मुहूर्त तय करें। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया है कि, वो शादी समारोह के लिये किसी को भी अनुमति न दें।

Related posts

पंचायत चुनाव पर आई बड़ी अपडेट, 16 मार्च तक पूरा होगा ये कार्य, अधिकारियों को मिले निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश चुनाव : पंचायत आरक्षण के लिए पहली अधिसूचना आज, पहले कराए जाएंगे पंचायत चुनाव

MP SIDHI NEWS TEAM

ग्वालियर पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता : करीब 50 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!