25.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

कोरोना काल में आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार,मध्य प्रदेश में प्राइवेट बस किराए में 25% बढ़ोतरी

मध्य प्रदेश सरकार ने प्राइवेट बसों के किराए में 25% की वृद्धि कर दी है। इस संबंध में परिवहन विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके मुताबिक बस का न्यूतनम किराया 7 रुपए तय किया गया है, जबकि सामान्य तौर पर 1 रुपए 25 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया तय होगा। इसके अलावा लग्जरी बसें का किराया सरकार ने तय कर दिया है, जिसके मुताबिक लग्जरी बसों में 25% से 75% तक वृद्धि तय की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, अब बस का न्यूतनमकिराया 7 रुपए तय किया गया है, जबकि सामान्यतौर पर 1 रुपए 25 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया तय होगा। वही लग्जरी बसों में 25% से 75% तक वृद्धि तय की गई है। हालांकि आदेश में
साफ कहा गया है कि लग्जरी बसों जैसे डीलक्स स्लीपर, डीलक्स (AC) और सुपर लग्जरी कोच के तय किए गए किराए में रात्रि प्रभार यात्रियों से नहीं वसूला जाएगा। रात्रि प्रभार सिर्फ सामान्य बस ऑपरेटर ही ले सकेंगे। बता दें, इससे पहले सरकार ने 28 मई 2018 को बस का किराया 1 रुपए प्रति किलोमीटर तय किया था, लेकिन अब इसे 1 रुपए 25 पैसे किया गया है।

दरअसल, बीते दिनों प्राइवेट बस ऑपरेटर्स की मांग पर परिवहन विभाग बस किराए में 25% की बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास भेजा था , परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा था कि इस मामले में अंतिम फैसला सीएम लेंगे। अब इस पर मुख्यमंत्री ने मुहर लगा दी है और विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। कोरोना संकटकाल और बढ़ती मंहगाई के बीच आम आदमी को यह बड़ा झटका है।

तय किराए में ऐसे होगी किराए में वृद्धि

सामान्य बस में रात्रि सेवा – 10%
डीलक्स बस (NON – AC) – 25%
स्लीपर कोच- 40%
डीलक्स बस (AC) – 50%
सुपर लग्जरी कोच (AC) 75%

Related posts

रतलाम में महिला सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या की

MP SIDHI NEWS TEAM

BJP में नियुक्तियां, इन्हें मिलीं बड़ी जिम्मेदारियां

MP SIDHI NEWS TEAM

हादसों की नहर : भांजी की शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार, अनियंत्रित बाइक समाई नहर में 3 को बचाया,1 लापता

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!