25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेश

केंद्र सरकार का छात्रों के हित में दूसरा बड़ा फैसला,18 अप्रैल को आयोजित होने वाली नीट पीजी परीक्षा स्थगित, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन सिंह ने किया ट्वीट…

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा कल बुधवार को सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा रद्द करने के बाद आज छात्रों के हित में केंद्र सरकार ने दूसरा बड़ा फैसला लिया जिसमें 18 अप्रैल को आयोजित होने वाली नीट पीजी परीक्षा स्थगित कर दी गई है जिसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह ने ट्वीट करते हुए साझा की।


आपको बता दें कि नीट पीजी परीक्षा 2021 इस साल 18 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी जिसके लिए नेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 14 अप्रैल को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए थे लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुई मेडिकल छात्रों ने परीक्षा स्थगित करने के लिए अभियान चला रखा था। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार नीट पीजी परीक्षा 18 अप्रैल को 2 बजे से शाम 5:30 तक होनी थी छात्रों के माग पर सरकार ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए आज नीट पीजी परीक्षा को स्थगित कर दिया है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने इसके स्थगित होने की जानकारी अपने अधिकृत ट्विटर अकाउंट पर शेयर की

Related posts

भारत ऑक्सीजन के लिए हांफ रहा है,भारत सरकार को इस अक्षमता और शालीनता के लिए धन्यवाद-राहुल गांधी

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच ने ओबीसी आरक्षण पर सुनाया फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना को लेकर सरकार की नई गाइडलाइंस जारी, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी भी दफ्तर में 10% से ज्यादा कर्मचारी ना रहे ऑटो और कार में सिर्फ दो सवारी की अनुमति…..

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!