28.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
Bankingसीधी दपर्ण

सावधान सीधी : आज जिले में 86 नए कोरोना पॉजिटिव केस, 5 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 2 की हुई मौत….

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि गुरुवार कि शाम तक में रैपिड एंटीजन किट द्वारा 197 टेस्ट किए गए। जिसमें से फीवर क्लीनिक जिला अस्पताल सीधी से 11, सेमरिया से 16, सिहावल से 2, रामपुर नैकिन से 3, अमिलिया से 6, कुसमी से 3, टमसार से 3, बहरी से 2, आर ए टी टीम द्वारा 6 तथा रीवा मेडिकल कॉलेज वायरोलॉजी लैब से 34 केस कि पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 5 व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतने के लिए समझाइश देते हुए आवश्यक दवाओं के सेवन करने के लिए दवा प्रदान की गई है। और सभी को आवश्यक सावधानियां रखने की सलाह दी गई है।

अब जिले में कुल 2623 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 2250 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब जिले में कुल 358 एक्टिव केस हो गए हैं। जिले में कोरोना से 2 मृत्यु के साथ अब तक कुल 15 मृत्यु हो चुकी है।

——कोरोना अपडेट—-

? जिले में 86 मिले नए कोरोना संक्रमित
? 5 व्यक्ति ने जीती कोरोना से जंग

? कुल संक्रमित 2623
?डिस्चार्ज 2250
?एक्टिव केस 358
? मृत्यु 15

एमपी सीधी न्यूज़ सभी से अपील करता है कृपया कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें कोरोना कर्फ्यू में प्रशासन की मदद करें व अति आवश्यक काम होने पर ही घर से बाहर मास्क के साथ ही निकले तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंI

Related posts

कोविड वैक्सिनेशन महाअभियान में 25 अगस्त को जिले के 127 केन्द्रों में होगा कोविड वैक्सिनेशन

MP SIDHI NEWS TEAM

दो हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार के साथ रीडर पकड़ाया -रीवा लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

थाली, ताली या सायरन बजाने से कोरोना भागने वाला नही, इस नौटंकी से खत्म नहीं होगा कोरोना-कमलनाथ

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!