27.2 C
Madhya Pradesh
August 9, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

16 मार्च को पंजाब होगा आपमय, भगवंत मान बनेंगे सीएम

पंजाब के नए मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष भगवंत सिंह मान के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख की घोषणा हो गई है मिली जानकारी के अनुसार, सबसे पहले वह 12 मार्च शनिवार को पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे उसके बाद 13 मार्च को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान अमृतसर में रोड शो करेंगे, और फिर 16 मार्च को भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

आपको बता दें कि भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार देर शाम विधायक दल की बैठक भी बुला ली है साथ ही भगवंत सिंह मान ने कहा था कि शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में होगा और मतगणना के दिन यानी गुरुवार को वहां ही मौजूद रहे। और 16 मार्च को भगवंत सिंह मान नवांशहर के गांव खटकड़ कलां में शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके कई कैबिनेट सहयोगी मौजूद रहेंगे। खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में पार्टी जल्द ही घोषणा करेगी।

उधर सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा- कि मेरा छोटा भाई भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा आज वे शपथ ग्रहण का न्यौता देने मेरे घर आए मुझे पूरा भरोसा है कि भगवंत एक मुख्यमंत्री के तौर पर पंजाब के लोगों की हर उम्मीद को पूरा करेंगे।

Related posts

मुनव्वर राणा पर अपमानजनक टिप्पणी करने का मुकदमा दर्ज, तालिबानियों की तुलना बाल्मिकी से करने का आरोप

MP SIDHI NEWS TEAM

यूपी में युवक की हत्या पर बवाल: भाजपा की जीत पर बाबर ने बांटी थी मिठाई, पड़ोसियों ने पीट-पीटकर मार डाला

MP SIDHI NEWS TEAM

विदेशी MBBS छात्रों पर केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, विवेक तन्खा का पलटवार- ना गिराए देश और छात्र का मनोबल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!