23.8 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

12 किलो RDX के साथ तीन आतंकी गिरफ्तार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है बताया जा रहा है कि चित्तौड़गढ़ में एक कार से 12 किलो आरडीएक्स, बम बनाने की सामग्री एक कार से जब्त की है, चित्तौड़गढ़ पुलिस ने कार्रवाई में तीन संदिग्ध आतंकियों को भी गिरफ्तार किया है जिनसे एटीएस की टीम पूछताछ में जुटी हुई है और पकड़े गए संदिग्ध आरोपी मध्यप्रदेश के रतलाम के रहने वाले हैं साथ ही उनके आतंकवादी संगठन से जुड़े होने की जानकारी मिली है, हालांकि फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने गाड़ियों की जांच के लिए नाकेबंदी की थी, इसी दौरान मध्यप्रदेश की एक कार को रोककर पूछताछ की गई थी, जिसमें तीन युवक सवार थे, तीनों ही युवक पुलिस की पूछताछ को लेकर डरे हुए थे, जब उनकी कार की तलाशी ली गई तो उनके पास बम बनाने के लिए उपयोग में लिया जाने वाला सामान मिला, हिरासत में लिए जाने के बाद पूछताछ से तीनों युवकों के संदिग्ध आतंकी होने का पता चला। पूछताछ से खुलासा हुआ कि तीनों ने जयपुर में सीरियल बम ब्लास्ट करने की साजिश रची थी, जिसमें उनके और भी साथी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, चित्तौड़गढ़ पुलिस ने आरोपियों की कार से बम बनाने की सामग्री, टाइमर और करीब 12 किलो आरडीएक्स बरामद किया गया, उनकी कार भी बरामद कर ली गई है, जिसके बाद पुलिस महकमा अलर्ट हो गया, और आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि जयपुर में तीन जगह बम ब्लास्ट करने के लिए निंबाहेड़ा में बम बनाकर वह दूसरी गैंग को देने वाले थे, लेकिन इससे पहले पुलिस की गिरफ्त में आ गए, उदयपुर और जयपुर एटीएस टीम उनसे पूछताछ में जुटी हुई है, पुलिस को उनके आतंकवादी संगठन से जुड़े होने का पता चला है लेकिन इसका खुलासा अभी बाकी है।

Related posts

LIC के ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना! जल्द ही खत्म होगी LIC पॉलिसी को पैन से जोड़ने की तारीख

MP SIDHI NEWS TEAM

गांवों और आदिवासी क्षेत्रों के लिए सरकार ने नई कोविड गाइडलाइंस जारी की

MP SIDHI NEWS TEAM

कई बैंकों ने एफडी के दरों में किया बदलाव,10 फरवरी से नई दरें हो गई हैं लागू

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!