25.2 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
Bankingराजनीतिसीधी दपर्ण

लोकतंत्र के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा-सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए कांग्रेस समर्पित- अंजू सिंह

सीधी:-लोकतंत्र के सम्मान में पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में तिरंगा यात्रा की प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री अंजु सिंह बघेल के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी एवं उसके समस्त अनुषांगिक संगठनों द्वारा जवाहर कांग्रेश भवन से प्रारंभ होकर तिरंगा यात्रा स्थानीय गांधी चौक पहुंची जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात तिरंगा यात्रा कोविड के नियमों का पालन करते हुए अंबेडकर चौक पहुंची जहां पर संविधान निर्माता डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अंबेडकर चौक पहुंचकर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ और वहां यह आम सभा में परिवर्तित हो गई। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया एवं इसके पहले गांधी चौक पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश का वाचन किया गया। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तिरंगा यात्रा की प्रभारी प्रदेश महामंत्री अंजू सिंह बघेल ने कहा कि हम राष्ट्र नायक कुंवर अर्जुन सिंह तथा पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार की धरती पर खड़े हैं और यहां से हम लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए आयोजित तिरंगा यात्रा के माध्यम से हुए हैं। हम पूरे प्रदेश में विशेष रूप से विंध्य में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के साथ लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोगों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार से डरने की आवश्यकता नहीं है और हर अन्याय और अपमान के खिलाफ हमारा संघर्ष सही दिशा की ओर बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में जनता हमें एक बार पुनः उसकी सेवा का मौका देगी। आज देश और प्रदेश मे तीव्र आक्रोश इन नीतियों को लेकर है। देश में गरीब मजदूर किसान व्यापारी युवा सभी भाजपा की पूंजीपरस्त नीतियों से परेशान हैं और जनता के बीच में कहीं ना कहीं यह पश्चाताप है कि हमसे भूल हुई है। प्रदेश सरकार जहां आए दिन रोज कर्ज ले रही है वही केंद्र सरकार हम दो हमारे दो की नीति के अनुसार पूंजी पतियों के हित में पूरे देश का खजाना उन्हें लोगों को सौंपने के लिए प्रयासरत है। इन परिस्थितियों में कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अगर जरूरत पड़ी तो जनता जनार्दन के साथ मिलकर बड़ा जन आंदोलन करने के लिए भी तैयार है। प्रदेश कांग्रेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास त्याग और बलिदान का रहा है और उसके नेताओं ने हमेशा ही गरीब निस्सहाय वर्ग के लिए फैसले लिए हैं लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकार के लिए गरीब किसान मजदूर व्यापारी उपेक्षित हैं तथा सत्ता का उपयोग संविधान और देश की जनता से अलग हटकर कारपोरेट घरानों के हितों को साधने की है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने कहा कि प्रदेश संगठन और हमारे नेताओं द्वारा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जो भी कार्यक्रम दिशानिर्देश तय किए जाएंगे सीधी के कांग्रेस जन आम जनता के साथ मिलकर लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि सीधी जिले की परंपरा हमेशा से ही सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए संघर्ष की रही है और आगे भी रहेगी। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कांग्रेस जनों में कमलेश सिंह धौहनी विधानसभा प्रत्याशी महिला कांग्रेस महामंत्री कुमुदनी सिंह नीलम सिंह रंजना मिश्रा पुष्पा सिंह चंदेल दयाशंकर पांडेय दान बहादुर सिंह विनोद वर्मा राजकुमार सिंह अरविन्द तिवारी विष्णु बहादुर सिंह यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दादू आईटी एवं सोशल मीडिया सेल जिला अध्यक्ष पंकज सिंह विनोद विश्वकर्मा विनोद मिश्रा संदीप उपाध्याय श्रीरमा मिश्रा ओमकार कर्चूली कमलेंद्र सिंह डब्बू विजय सिंह कमल कमदार दिलीप सितानी अशोक कोरी दीपक मिश्रा विनोद विश्कर्मा गेंदलाल कोल हल्के सोनी रामदुलारे चर्तुवेदी हरिहर सोनी राजबहोर जैसवाल पंकज सिंह पुष्पा सिंह तारा सिंह आशा सिंह चौहान उर्मिला सिंह चौहान रेखा सिंह बावरी साकेत श्यामवती सिंह रामकली सोनी श्याम सुंदरी कुसुम सोनी निधि सिंह नगर पालिका पार्षद विक्रम सिंह महेंद्र सिंह जानआलम गौरी साकेत कंचन मनोज सिंह मेनका प्रभात सिंह बृजमणी अवधिया बांके रजनीश श्रीवास्तव शंकर्षण सिंह राघो गुप्ता रमेश सिंह ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित अरविंद तिवारी संकट सुंदरलाल सिंह कामता मिश्रा प्रदीप सिंह दीपू अब्दुल समद अब्दुल हाफिज जमुना प्रसाद केवट रविनाथ गोस्वामी धर्मेन्द्र चौधारी राहुल सिंह जय सिंह प्रद्युमन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related posts

19 मार्च तक छुहिया घाटी में सभी भारी वाहनों के प्रवेश की केवल रात्रि में होगी अनुमति- रवीन्द्र कुमार चौधरी कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी

MP SIDHI NEWS TEAM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्राइसिस मैनेजमेंट के सदस्यों से की चर्चा,प्रदेश में 21 जून से प्रारंभ होगा वैक्सीनेशन का महा अभियान,सात हजार टीकाकरण केंद्रों पर तैनात होंगे प्रेरक

MP SIDHI NEWS TEAM

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस की मैराथन बैठक संपन्न,जीतने वाले कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट – ज्ञान सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!