29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट से भिड़ी महिला हेड कांस्टेबल, सस्पेंड कराने की धमकी पर बोली मैं भी आपकी शिकायत करूंगी वीडियो वायरल….

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जेपी अस्पताल के नोडल अधिकारी के साथ कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के साथ बदसलुकी किए जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि प्रदेश में एक और सरकारी कर्मचारी के साथ कांग्रेस के पूर्व मंत्री की बहसबाजी का मामला सामने आया है। मामला जबलपुर का है जहां खाकी V/S खादी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो शहर के गोराबाजार क्षेत्र का है जहां सोमवार को कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री तरुण भनोट की एक महिला पुलिसकर्मी से बहसबाजी हो गई।

मामला

मामला जबलपुर के गोराबाजार क्षेत्र का है। कांग्रेस विधायक एवं पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत ने मास्क चेकिंग कर रही महिला हेड कांस्टेबल को खरी-खोटी सुना दी। उसे सस्पेंड कराने की धमकी तक दे डाली। इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। गोराबाजार थाने की हेड कांस्टेबल लक्ष्मी बेन की सोमवार को थाने के पास ही चेकिंग ड्यूटी लगी थी। इस दौरान वहां से निकले एक डंपर चालक का बिना मास्क के लिए चालान काटा गया। कई अन्य लोगों के भी बिना मास्क में चालान बनाए गए। इसको लेकर किसी ने भनोत से शिकायत की। मौके पर कार से पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री भनोत हेड कांस्टेबल लक्ष्मी बेन पर भडक गए।

मास्क की आड़ में वसूली का लगाया आरोप
वीडियो में पूर्व वित्त मंत्री साफ कहते नजर आ रहे हैं कि मास्क की आड़ में वसूली हो रही है। फिर महिला को डांटते हुए कह रहे हैं कि अपनी TI का नंबर बताओ। महिला हेड कांस्टेबल लक्ष्मी बेन ने भी उसी तेवर से जवाब दिया कि पता कर लो। मैं तो शासन के आदेश का पालन कर रही हूं। पूर्व वित्त मंत्री ने मौके से ही थाने के T| सहदेव राम साहू को कॉल लगाया।धमकी देते हुए बोले कि हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दो, नहीं तो मैं तुम्हारे खिलाफ शिकायत कर दूंगा। हेड कांस्टेबल ने कहा- मैं महिला हूं, फिर भी इस तरह की बात कर रहे हैं वीडियो में हेड कांस्टेबल लक्ष्मी बेन ये कहते हुए दिख रही है कि मैं महिला हूं। एक महिला से इस तरह गाली देकर बात कर रहे हैं। इस पर पूर्व मंत्री कहते हैं कि तेरे को गाली नहीं दिया हूं। फिर जोर से डांटते हुए कहते हैं…चुप। फिर एसपी से शिकायत की बात कहते हैं। इस पर महिला हेड कांस्टेबल भी कह रही है कि मैं भी थाने में रिपोर्ट डाल दूंगी। इसके बाद पूर्व मंत्री उसे भला-बुरा निकल जाते हैं।

एक राजनीति दल के लोग डंडा लेकर वसूली कर रहे थे: तरुण भनोत
वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया के सामने आए पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत ने कहा कि एक राजनीतिक दल के सदस्य पुलिस के साथ डंडा लेकर खड़े थे वह वसूली कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप वायरल वीडियो में देखिए आपको दिखेगा कि उनके गले में कौन सा पट्टा है ? और उनके पीछे डंडा लेकर कौन खड़ा है। उन्होंने कहा कि मुझे यह वायरल वीडियो की कोई चिंता नहीं है आप ध्यान से चश्मा उतार कर देखिए की वीडियो में क्या हो रहा है। वह लोग अवैध वसूली कर रहे थे जिसका मैंने विरोध किया। उन्होंने पुलिस पर लॉकडाउन में पैसे लेने का भी आरोप लगाया है। आगे कहा कि- मैंने महिला आरक्षक को कोई अपशब्द नहीं कहे हैं। आम आदमी घर से नहीं निकल सकता है, लेकिन पुलिस पैसे लेकर घूमने की छूट दे रही है।

आला-अफसर कुछ भी कहने से बच रहे
इस पूरे विवाद का वीडियो मंगलवार को सामने आया। सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो को लेकर पुलिस के अधिकारी भी सकते में आ गए। TI से लेकर कई ने इसे राजनीतिक मामला बता कर पल्ला झाड़ लिया। ASP गोपाल खांडेल और SP सिद्धार्थ बहुगुणा का दावा है कि इस पूरे प्रकरण की कोई शिकायत पूर्व मंत्री की ओर से नहीं हुई है। महिला हेडकांस्टेबल ने इसके बारे में नहीं बताया हैबिना शिकायत के क्या कर सकते हैं?

Related posts

मध्यप्रदेश में फिर बढ़े कोरोना के केस,सीएम शिवराज ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए

MP SIDHI NEWS TEAM

भिंड में ग्वालियर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ : ग्वालियर से कार लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा

MP SIDHI NEWS TEAM

महिला का प्रेमी ही निकला हत्यारा, प्रेम प्रसंग में शक के चलते गला दबाकर किया था हत्या, आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार..

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!