25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

डीजे की तेज आवाज को लेकर ली आपत्ति तो डंडों से पीट-पीटकर कर दी हत्या

सागर। बर्थडे पार्टी में डीजे की तेज आवाज पर आपत्ति लेना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने उसकी डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मोतीनगर थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी में तेज आवाज में डीजे बजाने की बात को लेकर विवाद हो गया जिसमें पड़ोसी ने तेज साउंड को लेकर आपत्ती ली डंडों से पीटकर मार डाला। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। ।घटना शुक्रवार देर रात की है।

पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, राजीव नगर वार्ड निवासी छोटू का शुक्रवार को जन्मदिन था। रात को बर्थडे पार्टी में तेज आवाज में साउंड बज रहा था। मोहल्ले के बलराम अहिरवार (40) ने तेज आवाज पर आपत्ति ली और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को समझाइश देकर लौट गई। पुलिस के लौटने के बाद युवकों ने बलराम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बलराम ने गाली देने से मना किया तो वे मारपीट करने लगे। उन्होंने बलराम के सिर पर डंडा मार दिया जिससे वह गंभीर घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे बलराम के बेटे विक्की से भी आरोपियों ने मारपीट कर दी। घटनाक्रम देख क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे और बलराम व विक्की को अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने बलराम को मृत घोषित कर दिया।

बलराम के भाई बाबूलाल अहिरवार ने बताया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की है। वह फर्जी जन्मदिन पार्टी मना रहे थे। शहर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि जन्मदिन पार्टी में तेज आवाज में साउंड बजाने की बात को लेकर विवाद हुआ था।

Related posts

मध्यप्रदेश में फिर बढ़े कोरोना के केस,सीएम शिवराज ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए

MP SIDHI NEWS TEAM

अचानक सीढ़ियों से फिसलकर गिरे सीएम शिवराज, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना संक्रमण को प्रभावी ढंग से रोकने में जनता कर्फ्यू अत्यंत कारगर सिद्ध होगा-राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!