29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

सावधान सीधी : सीधी में कोरोना संक्रमण विस्फोट, 66 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार खतरनाक रूप से बढ़ रही है। प्रदेश के साथ-साथ सीधी में भी कोरोना संक्रमण खतरनाक रूप लेता जा रहा है सीधी में आज करोना के नए 66 केस आये।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि सोमवार कि शाम तक में रैपिड एंटीजन किट द्वारा 155 टेस्ट किए गए। जिसमें से फीवर क्लीनिक जिला अस्पताल सीधी से 12, चुरहट से 11, रामपुर नैकिन से 2, सेमरिया से 3, कुसमी से 3, आर.ए.टी. टीम द्वारा 4, रीवा मेडिकल कॉलेज वायरोलॉजी लैब से 31 केस कि पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 2 व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतने के लिए समझाइश देते हुए आवश्यक दवाओं के सेवन करने के लिए दवा प्रदान की गई है। और सभी को आवश्यक सावधानियां रखने की सलाह दी गई है।

अब जिले में कुल 2425 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 2235 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब जिले में कुल एक्टिव केस 177 हो गए हैं।

——कोरोना अपडेट—-

? जिले में 66 मिले नए कोरोना संक्रमित
? 2 व्यक्ति ने जीती कोरोना से जंग

? कुल संक्रमित 2425
?डिस्चार्ज 2235
?एक्टिव केस 177
? मृत्यु 13

Related posts

कोरोना अपडेट : राहत की खबर जिले में आज नही मिले नए कोरोना संक्रमित,आज 4 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग

MP SIDHI NEWS TEAM

जिला व तहसील न्यायालयों में 10 जुलाई को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी : रेत से भरा हाईवा अनियंत्रित होकर पलटा, रेत के ऊपर बैठीं 6 से 7 महिलाएं उछलकर जमीन में गिरीं

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!