29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

स्नेहीजनों के संबल से बढ़ता है मेरा हौसला जन्मदिन पर बधाई और शुभकामना के लिए अजयसिंह ने किया आभार

सीधी । पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनायें देने वाले आत्मीयजनों के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है| उन्होंने कहा कि आज 23 सितम्बर को मेरे जन्मदिन पर सभी आत्मीय जनों की शुभकामनायें और बधाई मुझे प्राप्त हुई हैं| मैं चुरहट के मतदाताओं सहित प्रदेश भर से आए हुये उन सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, इष्ट मित्रों, स्नेहीजनों और परिवार से जुड़े लोगों का अत्यंत आभारी हूँ जिन्होंने मुझे राजनीति के माध्यम से जनसेवा करने और क्षेत्र के विकास के लिए संबल प्रदान कर मेरा हौसला बढ़ाया है| सिंह ने कहा कि वे सभी को विश्वास दिलाते हैं कि वे सभी की अपेक्षाओं को सर्वोपरि रखेंगे और हमेशा की तरह राजनीतिक दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ कार्य करते रहेंगे|

उन्होंने कहा कि जन्मदिन एक ऐसा अवसर है जो हर वर्ष सभी के जीवन में आता है| ईश्वर को याद करते हुये मैं इस दिन को सामान्य दिनों की तरह स्वीकार करता हूँ| सिंह ने कहा कि ताम-झाम से दूर रहकर भव्य आयोजन से परे रहने की उनकी पूरी कोशिश रहती है और इस प्रयास से वे आप को मैं आम आदमी के और निकट महसूस करते हैं | सिंह ने सभी स्नेहीजनों को सभी को धन्यवाद और शुभकामनायें देते हुये आशा व्यक्त की है इसी तरह आगे भी सभी का स्नेह और संबल मिलता रहेगा|

Related posts

अजब पुलिस का गजब कारनामा

MP SIDHI NEWS TEAM

10वीं और 12वीं बोर्ड की विशेष परीक्षा सितंबर में

MP SIDHI NEWS TEAM

बीजेपी नेता का तंज- मप्र में डबल इंजन कर रहे कांग्रेस को बदहाल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!