22.2 C
Madhya Pradesh
September 30, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

प्रशासन की सख्ती के बाद माहौल सामान्य होने लगा हिंदुओं ने मकानों से मिटाई बेचने की सूचना

प्रशासन की सख्ती के बाद रतलाम जिले के सुराणा गांव में हालात सामान्य हो रहे हैं। पुलिस एवं प्रशासन ने एक अतिक्रमणकारी कि 6 दुकाने हटाई, वहीं अपराधियों को चिन्हित कर जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है इधर हिंदुओं ने भी अपने घरों पर लिखी मकान बेचने की सूचनाएं हटा दी है।

रतलाम जिले के गांव सुराना में मुस्लिमों से प्रताड़ित होकर 3 दिन में घर छोड़ गांव छोड़ने की चेतावनी देने के बाद प्रशासन की कार्रवाई से अब हिंदू समुदाय के लोग राहत महसूस कर रहे हैं। 2 दिन पहले हिंदू समुदाय ने अपने घरों पर मकान बेचने की सूचना लिखी थी जिसे अब मिटा दिया गया है।

प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

प्रशासन ने गांव के शहजाद अली द्वारा अतिक्रमण कर बनाई गई 6 दुकानें तोड़ दी थी, इससे पूर्व बुधवार सुबह कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम व एसपी गौरव तिवारी ने भी चौपाल लगाकर दोनों समुदाय के लोगों की बात सुनी थी। तब कलेक्टर ने गुंड़ा तत्वों पर ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया था और शाम को कार्रवाई शुरू भी हो गई थी। इससे अब गांव में हालात सामान्य होने लगे हैं।

बनाई जा रही है आपराधिक तत्वों की सूची

मुस्लिम समुदाय भी गड़बड़ी करने वालों पर समान रूप से कार्रवाई करने की बात कह रहा है। इधर पुलिस प्रशासन में गांव व आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले आपराधिक तत्वों की सूची बनाना भी शुरू कर दी है, अगले कुछ दिनों में रासुका जिला बदर जैसी कार्रवाई भी की जाएगी। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि माहौल बिगाड़ने वालों पर चौतरफा सख्त कार्रवाई होगी।

गांव में खुली पुलिस चौकी

MP News; अपराधिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सतर्क है पुलिस ने गांव में पुलिस चौकी खोल दी है। रतलाम एसपी गौरव तिवारी गांव के हालात का निरीक्षण कर रहे हैं।

Related posts

 “आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था” पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का वर्चुअल संबोधन : भारतीय अर्थव्यवस्था भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर निरंतर अग्रसर, गांव- गरीब सशक्त, तो देश सशक्त

MP SIDHI NEWS TEAM

इंदौर पुलिस की कालाबाजारी करने वालों के ऊपर बड़ी कार्यवाही : पुलिस ने कांग्रेस नेता को कालाबाजारी करते हुए किया गिरफ्तार, कांग्रेस ने पार्टी से किया निष्कासित

MP SIDHI NEWS TEAM

भैंस चराने को लेकर हो गई लठमार,एक ही परिवार के 5 लोगों पर लाठी कुल्हाड़ी व फरसे से किया हमला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!