32.4 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

बाघ भ्रमण क्षेत्र में अवैध सड़क निर्माण तत्काल रोकें शेरों के मूवमेंट से लोगों की जान को होगा खतरा


शिवराज सिंह अवैध निर्माण के दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही करें

सीधी ।पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भोपाल मास्टर प्लान का उल्लंघन कर चन्दनपुरा बाघ भ्रमण क्षेत्र में अवैध रूप से बनायी जा रही 80 फीट रोड का निर्माण कार्य तत्काल बंद करने की मांग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से की है| सड़क को तय एलाईनमेंट का उल्लंघन कर जंगल की ओर से पहाड़ी काटकर बनाया जा रहा है| इससे वन्य प्राणी खासकर बाघ भ्रमण क्षेत्र में जनता की आवाजाही से जंगली जानवरों से मनुष्य के टकराव की स्थिति बनेगी| साथ ही कोलार रोड जैसी आसपास की कालोनियों में लोगों की जान खतरे में पड़ेगी| पहले भी शहर में शेर के घुसने की घटनायें हो चुकी हैं| बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने भी इस कृत्य पर सरकार से गंभीर आपत्ति की है|

सिंह ने पत्र में लिखा है कि आश्चर्य की बात यह है कि वन और वनजीवन की सुरक्षा के लिए जो लोग जिम्मेदार हैं वे बड़ी बेशर्मी से अपना पल्ला झाड़ रहे हैं| यह सड़क सीपीए बनवा रहा है और भोलेपन से अवैध निर्माण की जानकारी न होने की बात भी कह रहा है| जाहिर है कि यह खेल सत्ता के शिखर पर बैठे लोगों के इशारे पर चल रहा है|
अजयसिंह ने कहा कि चन्दनपुरा और कलियासोत के बीच का हिस्सा बाघ भ्रमण क्षेत्र के रूप में संरक्षित है| यहाँ निर्माण और मानव घुसपैठ वर्जित है| इस क्षेत्र को पहले भी अत्यधिक नुकसान पहुँचाया जा चुका है| स्कूल कालेज के निर्माण की राह खोली गई| नतीजन जंगल का एक बड़ा क्षेत्र समाप्त कर दिया गया| कालोनियां विकसित कर सैकड़ों मकान बनाए जा चुके हैं| अब सड़क निर्माण से वन क्षेत्र पूरी तरह चौपट हो जाएगा|

अजयसिंह ने लिखा है कि इतना सब होने के बाद भी सीपीए के अधीक्षण यंत्री रवि मित्तल कह रहे हैं कि सब कुछ प्रक्रिया के अनुसार हो रहा है| जबकि यह बात मौके पर नहीं दिख रही है| सड़क बनने से वन और वन्य प्राणियों को तो नुकसान होगा ही साथ ही मानव जीवन को भी हमेशा खतरा बना रहेगा| उन्होंने शिवराजसिंह से कहा है कि दोषियों पर कार्यवाही कर निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।
सीधी ।पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भोपाल मास्टर प्लान का उल्लंघन कर चन्दनपुरा बाघ भ्रमण क्षेत्र में अवैध रूप से बनायी जा रही 80 फीट रोड का निर्माण कार्य तत्काल बंद करने की मांग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से की है| सड़क को तय एलाईनमेंट का उल्लंघन कर जंगल की ओर से पहाड़ी काटकर बनाया जा रहा है| इससे वन्य प्राणी खासकर बाघ भ्रमण क्षेत्र में जनता की आवाजाही से जंगली जानवरों से मनुष्य के टकराव की स्थिति बनेगी| साथ ही कोलार रोड जैसी आसपास की कालोनियों में लोगों की जान खतरे में पड़ेगी| पहले भी शहर में शेर के घुसने की घटनायें हो चुकी हैं| बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने भी इस कृत्य पर सरकार से गंभीर आपत्ति की है|

Related posts

जल्द ही लागू होगी नई नक्सली सरेन्डर नीति, शासन ने दिखाई हरी झंडी

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में आज 5315 कोरोना पॉजिटिव, इन जिलों स्थिति बेकाबू, एक्टिव केस 25000, सरकार अलर्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, नई शिक्षा नीति के तहत होंगे दाखिले, यहां पढ़िए डिटेल्स

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!