32.4 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

धैर्य, संयम और आत्मविश्वास इन तीन चीजों से इस लड़ाई को जीत सकते-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के नर्सेज, पैरामेडिकल, स्टॉफ कंपाउंडर, पैथालॉजी व रेडियोलॉजी से संबंधित स्टॉफ, आशा कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक साल से हम एक ही लड़ाई लड़ रहे हैं। संकट एक बार फिर गहराया है। हमारे पड़ोसी राज्यों में स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक है। हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।
मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का आग्रह, बार-बार हाथ साफ करने का आग्रह। बावजूद इसके संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जो हमारे हाथ में है हम सब कर रहे हैं। असली काम आप कर रहे हैं। अपनी जान हथेली पर रखकर दूसरों को बचाने का काम। आपके भरोसे कोरोना के खिलाफ ये बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि धैर्य, संयम और आत्मविश्वास इन तीन चीजों से इस लड़ाई को जीत सकते हैं।संयम के साथ इस महामारी का मुकाबला करना है। संक्रमण की चेन तोड़ना प्राथमिकता है। उसके लिए अलग उपाय किए जा रहे हैं। कोरोना स्वयंसेवकों की भर्ती की गई है।
सरकार संसाधन जुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। हम लोगों ने जो तय किया था टेस्ट करना, पहचान करना, उसके बाद टीकाकरण का अभियान हमारा चल रहा है। क्योंकि बचना है तो टीकाकरण बहुत जरूरी है। जिले के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने अपने शहरों को बंद रखा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आपसे एक ही अपील करना चाहता हूं। चुनौती हमारे सामने है लेकिन चुनौती में ही तो कई बार असली पहचान हमारी होती है। प्राइवेट और सरकारी सेक्टर को दोनों को मिलकर काम करना है। 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मना रहे हैं।
मरीजों के साथ मानवीय व्यवहार, हम मानवीय दृष्टिकोण से काम करें। दवाई समय से मिले, उपचार समय से मिले। बीमारी का गंभीरता के अनुरूप इलाज हो। बीमारी के अनुरूप गंभीरता से इलाज हो। संकट अभूतपूर्व है, पर आप भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें।

Related posts

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव निरस्त, आयोग ने लिया बड़ा फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा कोरोना के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में कोरोना विस्फोट, आज 21 नए पॉजिटिव केस, एक्टिव केस 160 पार, इन जिलों ने बढ़ाई टेंशन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!