24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingधर्ममध्यप्रदेश

उज्जैन में महाकाल मंदिर तक पहुंचा कोरोना, रुद्र पूजन करने वाले पुजारी चंद्रमोहन की कोरोना संक्रमण से मौत…

उज्जैन शहर से एक दुखद खबर आई है. पिछले कई वर्षों से भगवान महाकाल की सेवा करने वाले पुजारी चंद्र मोहन काका का शनिवार को कोरोना संक्रमण से देहांत  हो गया. पुजारी चंद्र  मोहन के  निधन की खबर लगते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई. महाकाल मंदिर में पंडे-पुजारियों ने स्व. चंद्र मोहन को श्रद्धांजलि दी. अभी भी  दो अन्य  पुजारी  अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं. इस तरह कोरोना अब महाकाल मंदिर तक भी पहुंच गया है.

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या को पहले से ही कम कर दिया गया है.  आम और वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए सिर्फ बैरेकेटिंग से ही दर्शन व्यवस्था रखी गई है. इसके बावजूद भी महाकाल मंदिर के तीन पुजारी और चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए. इसके बाद पिछले महीने संक्रमित हुए चंद्र मोहन पुजारी को इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन, आज उनकी मौत की दुखद खबर उज्जैन पंहुची I

चक्र तीर्थ पर किया गया अंतिम संस्कार-

स्व. चंद्र मोहन के निधन की खबर आते ही  महाकाल मंदिर में पंडे-पुजारी शोक में डूब गए. यहां 2 मिनट का मौन भी रखा गया. दूसरी ओर, उनके शव को उज्जैन लाया गया है. हालांकि, केंद्र सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक, शव को परिवार को नहीं सौपा गया. शव का अंतिम संस्कार निगमकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने चक्र तीर्थ पर किया.

कोरोना के लिए मंदिर में पूजन शुरू –
कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए महाकाल की पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई है. श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा आयोजित 11 दिवसीय अनुष्ठान के दौरान 76 पंडित दो शिफ्ट में रोज महारुद्र महामृत्युंजय जाप  करेंगे. मंदिर समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी ने बताया कि अनुष्ठान की पूर्णाहुति 19 अप्रैल को होगी. मंदिर समिति द्वारा कोरोना वायरस के पूरी तरह खात्मे और जनकल्याण के लिए सवा लाख महामृत्युंजय जाप का अनुष्ठान किया गया है. इस दौरान मंदिर में उपस्थित सभी पंडितों द्वारा कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अनुष्ठान के दौरान बैरिकेड से दर्शनार्थियों की दर्शन की व्यवस्था यथावत चलती रहेगी.

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में मामला दर्ज,कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल कल करेगा FIR

MP SIDHI NEWS TEAM

महिला ने होमगार्ड जवान को जड़ा थप्पड़, चप्पल मारने दौड़ाया,मामला पहुँचा थाने

MP SIDHI NEWS TEAM

आज शाम 6 बजे से अनूपपुर जिले में 3 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन/कोरोना कर्फ्यू, किसी भी व्यक्ति के घर से निकलने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!