23.8 C
Madhya Pradesh
August 7, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

सिरफिरे ने बंदूक की नोक पर अपने ही परिवार को बनाया था बंधक,12 घंटो बाद पुलिस के सक्रियता से मिली से आजादी…

रीवा के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर मोहल्ले में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सिरफिरे व्यक्ति के द्वारा अपने ही परिवार को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया गया था जिसके बाद प्रशासनिक टीम के द्वारा की गई कड़ी मशक्कत के साथ तकरीबन 12 घंटों बाद परिवार के लोगों को आजाद कराया गया I बताया जा रहा है कि घटना तकरीबन रात 2:00 बजे की है जब आरोपी सुरेश मिश्रा के द्वारा परिवार के लोगों को बंधक बनाया गया तथा सुबह तकरीबन 10:00 बजे घटना की जानकारी पुलिस को हुई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी सुरेश मिश्रा से बातचीत शुरू की तथा घंटों चली बातचीत के बाद भी कोई निष्कर्ष निकलकर नहीं आया तब पुलिस के द्वारा सक्रियता दिखाते हुए घर के मुख्य द्वार को तोड़ कर आरोपी को बाहर लाया गया I

मिली जानकारी के मुताबिक रीवा के नेहरू नगर में रहने वाले सुरेश मिश्रा नाम के एक शख्स ने बंदूक की नोक पर अपनी ही बहु समेत परिवार के अन्य सदस्यों को बंधक बना लिया था, बंधक बनी बहू ने जब अपने पिता को बंधक होने की सूचना दी तो मौके पर उनके पिता पहुंचे तो आरोपी सुरेश मिश्रा ने अपनी बहू के पिता को ही गोली मार दी जिन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है I

स्थानीय लोगों की माने तो आरोपी सुरेश मिश्रा की मानसिक स्थिति खराब थी जिसके कारण उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है, वही बताया जा रहा है कि सुरेश मिश्रा डिंडोरी जिले में एसडीओ के पद पर पदस्थ थे जहां पर उनके द्वारा रिश्वत लिए जाने का मामला भी सामने आया है I

पुलिस की माने तो सुबह से ही टीम के द्वारा उन्हें समझाने की कोशिश की जा रही थी मगर वह मानने को तैयार नहीं थे जिसके बाद घर के मुख्य द्वार को तोड़कर सिरफिरे को बाहर निकाला गया, बता दे पुलिस की टीम ने जैसे ही घर के मुख्य द्वार को तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो सिरफिरा व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठा हुआ था जिसके बाद उसे बाहर लाया गया इस दौरान घर का काफी सामान बिखरा हुआ था तथा घर के कागजात व कुछ कैसे रुपए भी इधर से उधर हुए थे जिनके तहत पुलिस के द्वारा जांच शुरू कर दी गई है इसके अलावा पुलिस की टीम ने घटना में प्रयुक्त राइफल को भी बरामद किया है,मामले को लेकर जब मीडिया के द्वारा सिरफिरे व्यक्ति से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी नहीं कहा तब बाद में उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया I

पुलिस का कहना है कि सिरफिरे व्यक्ति के द्वारा आज सुबह से तकरीबन 10 से अधिक बार फायरिंग की गई जिससे मोहल्ले में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई वहीं आस पड़ोस के लोग डरे सहमे से घर के अंदर ही छुपे हुए थे I

Related posts

पति-पत्नी के विवाद में पत्नी की भाई ने जीजा के बड़े भाई को मारी गोली

MP SIDHI NEWS TEAM

शादी से इंकार करने वाले प्रेमी के घर के सामने प्रेमिका का धरना- जान दे दूँगी मगर हटूँगी नहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

बॉयफ्रेंड को सेल्फी भेजकर युवती बोली- बचा स​कते हो तो बचा लो, इतना कहकर नहर में लगा दी छलांग

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!