27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश की 259 मंडियों में खोली जाएगी किसानों के लिए कैंटीन,मिलेगा एक्सपोर्ट क्वालिटी का टैक्स फ्री सामान

भोपाल. मध्य प्रदेश में आर्मी कैंटीन की तर्ज पर प्रदेश की ​259 मंडियों में किसानों की कैंटीन खोली जाएगी. इन कैंटीन को लेकर कृषि विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. आर्मी कैंटीन की तर्ज पर ही किसानों को इन कैंटीन में एक्सपोर्ट क्वालिटी का सामान सस्ते दामों पर मिलेगा. इन सामानों पर किसी तरीके का टैक्स नहीं लगाया जाएगा. यह सभी सामान पूरी तरीके से किसान के लिए टैक्स फ्री होंगे.
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि इससे किसान का सम्मान बढ़ेगा. हमारे किसान आर्मी के जवानों की तरह हैं. लॉकडाउन में जब सब कुछ बंद था तो किसानों ने जनता की मदद की. उन्होंने कहा कि हम आर्मी जैसी कैंटीन हर मंडी में किसानों को उपलब्ध कराएंगे, ताकि उन्हें एक्सपोर्ट क्वालिटी का सामान आर्मी की तरह ही मिल सके. यह सामान बिना टैक्स का होगा और सस्ते दामों पर मिलेगा.

मंडियों में क्लीनिक भी खोले जाएंगे-

कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि मंडी में आने वाले किसानों के लिए स्वास्थ्य सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है.इसके साथ ही मंडी में पहुंचने वाले किसानों के लिए स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. हर मंडी में अटल क्लीनिक खोली जा रही है. इस क्लीनिक में डॉक्टर मंडी में आने वाले किसानों की की जांच करेंगे और यदि उन्हें कोई बीमारी है, दिक्कत होती है तो उसका इलाज भी सरकार की तरफ से फ्री किया जाएगा. साथ ही जांच के साथ दवा भी निशुल्क किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी.कृषि मंत्री ने बताया कि अब खरीदी के दौरान मंडी में अधिकारी गेट पर खड़े होकर किसानों का हाथ जोड़कर अभिवादन और सम्मान करेंगे.

घटिया काम करने वाले अफसरों को उल्टा लटका दूंगा -कृषि मंत्री कमल पटेल

भोपाल में किसान विश्राम गृह के भूमि पूजन के दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा रेस्ट हाउस का निर्माण घटिया हुआ तो अधिकारियों को उल्टा टांग दूंगा और ठेकेदार के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराऊंगा. किसी को छोडूंगा नहीं. किसानों के लिए ये विश्राम गृह AIIMS के पास बनाया जा रहा है. यह विश्राम गृह 10 करोड़ की लागत से बनेगा. इसका इस्तेमाल ट्रेनिंग के लिए भी किया जाएगा. साथ ही जो भी किसान एम्स में इलाज के लिए आएंगे उनके रुकने की व्यवस्था भी इसी में की जाएगी.

Related posts

स्वास्थ्य, पुलिस और स्थानीय शासन के कर्मचारियों को मिले एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि-अजय सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष

MP SIDHI NEWS TEAM

हमें देश को लॉकडाउन से है बचाना, लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें राज्य-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

MP SIDHI NEWS TEAM

दिग्विजय की बढ़ सकती है मुश्किले, गलत ट्वीट कर फंसे, फिर डिलीट किया

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!