29.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले को मझौली पुलिस ने पहुंचाया जेल

सीधी । पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व एसडीओपी कुसमी आर के शुक्ला के मार्गदर्शन में एवम् थाना प्रभारी मझौली निरी0 सतीश मिश्रा के नेतृत्व में मझौली पुलिस ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 16 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया है।

मामला विवरण
कल दिनांक 7 अप्रैल 2021 को थाना मझौली क्षेत्र अंतर्गत एक युवती ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि वह प्रैक्टिकल की परीक्षा देकर जब वापस आ रही थी उसी समय उसके कॉलेज का ही एक लड़का उसे घूर रहा था उस समय वह ऑटो में बैठकर घर आ गई । घर आने के बाद वह अपने कमरे में चली गई उसी समय वही घूरने वाला लड़का उसके घर उसके कमरे में घुस आया एवम् बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने लगा और बोला कि चिल्लाएगी तो जान से खत्म कर दूंगा, जिसके बाद मेरी मा और भाई के आने पर वह भाग गया । रिपोर्ट पर थाना मझौली में मामला कायम करते हुए आरोपी की पता तलाश की गई जिसे सक्रिय मुखबिर तंत्र के चलते 16 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आदेश प्राप्त होने पर जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है।
कार्रवाई में- उपनिरीक्षक उर्मिला अहिरवार, महिला आरक्षक सुष्मिता पटेल तथा आरक्षक जयराम सैनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related posts

सीधी वासियों के लिए राहत भरी खबर जिले में लगेगा दो ऑक्सीजन प्लांट 1 मिनट में तैयार होंगे 1300 मीटर ऑक्सीजन

MP SIDHI NEWS TEAM

मन की बात सर्वाधिक लोकप्रिय प्रसारण-इन्द्र शरण

MP SIDHI NEWS TEAM

चोरी के आरोपी की जमानत निरस्त कर भेजा गया जेल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!