मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 बी0 एल0 मिश्रा के द्वारा बताया गया कि बुद्धवार को जिले में 52 केन्द्रों पर कोविड वैक्सिनेशन किया गया जिसमें 3300 लक्ष्य के विरुद्ध 3604 लगभग 110 प्रतिशत लोगों को टीकाकृत किया गया। 1 अप्रैल से समूचे प्रदेश सहित जिले के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिक जो कि 45 या उससे अधिक उम्र के हैं उनको टीकाकृत करने का अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को जिला मुख्यालय अंतर्गत जिला अस्पताल, जिला आयुर्वेद अस्पताल, उप स्वास्थ्य केन्द्र मधुरी पवाई, विकासखण्ड सीधी अंतर्गत चौफाल, अमरवाह, सेमरिया, बढ़ौरा, कोचिला, पटपरा, मबई, बरंबाबा, कमर्जी, कुकड़ीझर, गांधीग्राम, करवाही, बंजारी, सिहावल अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पोखरा, बहरी, बिठौली, अमिलिया, अमरपुर, मेढ़ौली, सुपेला, हटवा देवार्थ, सोनवर्षा, बघौड़ी, कुचवाही, खुटेली, मझौली अंतर्गत मझौली, दादर, धुआंडोल, डांगा, मझौली, करमाई, गजरी, कुसमी अंतर्गत कुसमी, भुईमाढ़, टमसार, पोड़ी, खोखरा, ददरी, केसलार, रामपुर नैकिन अंतर्गत रामपुर नैकिन, चुरहट, खड्डी, हनुमानगढ़, डढ़िया, पोस्ता, बघवार, बड़खड़ा, चकड़ौर, अमिलई, शिकारगंज में कुल 52 केन्द्रों पर टीकाकरण किया जाएगा और इसके बाद भी आगामी दिनो में निरंतर अधिक से अधिक केन्द्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएगे। सी0एम0एच0ओ0 डाँ0 मिश्रा ने बताया कि हमारा पूरा प्रयास है कि शासन के निर्देशानुसार क्रमशः सभी को कम से कम समय में टीकाकृत कर दिया जाए जिस हेतु अधिक से अधिक टीकाकरण केन्द्रों को संचालित किया जा रहा है। आप सभी सहयोग करें सभी अपने नजदीकी टीकाकरण केन्द्र टीकाकरण करवाएं। साथ ही कोरोना संक्रमण का दौर पुनः आरंभ हो गया है जिले में प्रतिदिन नए केस पाए जा रहे है। इसके रोकथाम के लिए पूर्ववत बताई गई सावधानियां मास्क का उपयोग करना, बार बार साबुन से या सैनिटाइजर से हांथ साफ करते रहना, समाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने को सुरक्षित करें।

जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिती-
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि बुद्धवार कि शाम तक में रैपिड एंटीजन किट द्वारा 154 टेस्ट किए गए। जिसमें से फीवर क्लीनिक जिला अस्पताल सीधी से 4, सेमरिया से 5, रामपुर नैकिन से 4, चुरहट से 1, आर आर टी टीम से 2 केस कि पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 2 व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतने के लिए समझाइश देते हुए आवश्यक दवाओं के सेवन करने के लिए दवा प्रदान की गई है। और सभी को आवश्यक सावधानियां रखने की सलाह दी गई है।
अब जिले में कुल 2289 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 2216 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब जिले में कुल एक्टिव केस 60 हो गए हैं।
? जिले में 16 मिले नए कोरोना संक्रमित
? 2 व्यक्ति ने जीती कोरोना से जंग
? कुल संक्रमित 2289
?डिस्चार्ज 2216
?एक्टिव केस 60
? मृत्यु 13
