29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मनोरंजन

शिवराज सरकार पर तंज कसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमेशा जो चोर है वो चोर.. चोर… चिल्ला देता…

आज टीकमगढ़ में आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री शिवराज पर बड़ा आरोप लगाया । दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर जमकर निशाना साधा है। शिवराज सरकार पर तंज कसते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमेशा जो चोर है वो चोर चोर चिल्ला देता है, ताकि दूसरे लोग न समझे कि वो चोर है वही हाल शिवराज सिंह का है।

कांग्रेसी विधायक बिक गए नहीं तो अभी तक तो उनकी सारी पोल खुल जाती-

दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह के घर वाले खुद रेत चोरी कर रहे हैं। खुद अवैध रेत खनन कर रहे हैं। वो क्या बंद करेंगे लोगों को। ये तो हमारे कांग्रेसी विधायक बिक गए नहीं तो अभी तक तो उनकी सारी पोल खुल जाती। सारी परतें खुल जाती। इसीलिए तो कहा था उन्होंने तुलसी सिलावट की मीटिंग में कि हमको तो जरूरी हो गया था। अब कांग्रेस सरकार गिराना नहीं तो हम बर्बाद हो जाते। अरे क्यों बर्बाद हो जाते। 15 साल तक आपने हुकूमत की और अभी हम विपक्ष में है करो न। हमारे खिलाफ जो कार्यवाही करना है। जब चोर की दाढ़ी में तिनका होता है, तो वो ऐसे ही करता है। जो अभी वो कर रहे हैं।

इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि कोविड इंजेक्शन की कीमत बाजारों ने 900 से 1800 रूपए है। उसके पांच पांच हजार रूपए लोगों से लिए जा रहे हैं। ये कालाबजारी हो रही है।

गिरी ने भी कांग्रेस में आने का झांसा दिया था-

दिग्विजय सिंह ने कहा कि आपके खुद का विधायक राकेश गिरी ये खुद नगर पालिका के भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था और अब अवैध खदाने खुद चला रहा है कार्यवाही क्यों नहीं करते। विधायक राकेश गिरी के खिलाफ कांग्रेस के समय तमाम शिकायतें आई थी, लेकिन कुछ कांग्रेसी नेता इसके झांसे में गए और ये बच गया। जिस तरह भाजपा झांसा देती है उसी तरह गिरी ने भी कांग्रेस में आने का झांसा दिया था।

Related posts

ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर डीबीटी योजना अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु आवेदन आमंत्रित,आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून

MP SIDHI NEWS TEAM

अब भोपाल का नाम बदलने की कवायद शुरू

MP SIDHI NEWS TEAM

सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ पर लगा कॉपी करने का आरोप

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!