28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के बीच अंतरराज्यीय बस परिवहन सेवा 7 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्थगित,परिवहन आयुक्त द्वारा आदेश जारी….

मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है लगातार संक्रमण के बड़े मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिनों 3727 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ में यह आंकड़ा 9000 के पार पहुंच गया है। जिसके बाद शिवराज सरकार ने प्रदेश हित में और कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। जहां छत्तीसगढ़ राज्य से मध्य प्रदेश राज्य के बीच बस परिवहन सेवा को स्थगित करने के आदेश जारी किए गए हैं। 15 अप्रैल 2021 तक अब छत्तीसगढ़ से ना तो कोई बस मध्यप्रदेश आएगी और ना ही मध्य प्रदेश से कोई बस छत्तीसगढ़ जाएगी। अपर परिवहन आयुक्त द्वारा आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि संक्रमण के व्यापक प्रभाव को देखते हुए और उसके रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाया जा रहा है। जहां मध्य प्रदेश राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य के बीच आने जाने वाली बस परिवहन संचालन को स्थगित किया जा रहा है। शिवराज सरकार ने प्रदेश के सीमावर्ती कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।वही आदेश में कहा गया कि मध्य प्रदेश बस वाहन का छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा में प्रवेश और छत्तीसगढ़ राज्य की यात्री बस वाहन का मध्य प्रदेश सीमा में प्रवेश 7 अप्रैल से 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया जा रहा है।

शिवराज सरकार द्वारा पहले ही कहा गया था कि महाराष्ट्र से बस सेवा को स्थगित करने के बाद छत्तीसगढ़ से भी अन्तर्राज्जीय बस सेवा को स्थगित किए जाने पर विचार किया जा रहा है। महाराष्ट्र सहित छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में मरीजों की पुष्टि हो रही है, जिसके बाद अब ये आदेश जारी किया गया है।

Related posts

गुब्बारे में हवा भरते समय सिलेंडर फटा, 2 की मौत, 6 घायल

MP SIDHI NEWS TEAM

EOW की कार्रवाई से सामने आया व्यापमं जैसा मेडिकल यूनिवर्सिटी घोटाले का जिन्न

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह का केंद्र की मोदी सरकार से आग्रह-सीनियर सिटीजन को रेल किराए में छूट तत्काल शुरू की जाए,देश के खिलाड़ियों, युवाओं, पत्रकारों,किसानों और शहीदों की विधवाओं की भी छूट बहाल करें

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!