24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

कैबिनेट सेक्रटरी ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों की बैठक में कोरोना के नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया

देशभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ‘गंभीर चिंता वाले राज्यों की श्रेणी में रखा है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशक और स्वास्थ्य सचिवों के साथ एक हाई लेबल बैठक की। इस बैठक में कोरोना वायरस केसों पर लगाम लगाने के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा हुई और राज्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

कैबिनेट सेक्रटरी ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों की बैठक में कोरोना के नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया, इसमें पुलिस एक्ट, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट और दूसरी कानूनी और प्रशासनिक प्रावधानों का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। टू टियर और थ्री टियर शहरों में मामले ज्यादा आ रहे हैं, ऐसे में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन हो, कंटेनमेंट और सर्विलेंस को भी गंभीरता से लागू किया जाए, टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाई जाए और टेस्टिंग भी ज्यादा से ज्यादा की जाए। यह भी कहा गया कि कुल टेस्ट का RTPCR 70% हो, 25-30 कॉन्टैक्ट 72 घंटे में तलाशे जाएं।

जिन राज्यों में कोरोना के ज्यादा केस रिकॉर्ड हो रहे हैं और जो चिंता का कारण बने हुए हैं उनमें राष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, केरल, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और हरियाणा शामिल हैं।

Related posts

एटीएम तोड़ने के पहले ही 5 गिरफ्तार, Jio Mart में हुई 8 लाख की चोरी

MP SIDHI NEWS TEAM

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन, 1 अप्रैल से होंगे प्रभावी……

MP SIDHI NEWS TEAM

मुरैना जिले में जातीय संघर्ष के दौरान जमकर गुंडागर्दी,राइफल और पिस्टल से सरेआम हुई फायरिंग, पुलिस आंख बंद कर खड़ी रही

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!