25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

राहत की खबर : मध्यप्रदेश में गुजर गया कोरोना का पीक-प्रोफेसर राजेश रंजन IIT कानपुर

मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर का पीक 27 जनवरी को ही आकर गुजर चुका है। यह दावा IIT कानपुर के प्रोफेसर राजेश रंजन ने किया है। उनका दावा है कि अब राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमण की रफ्तार धीमी होना शुरू हो जाएगी।

प्रोफेसर रंजन के मुताबिक, भोपाल में भी कोरोना का पीक 27-28 जनवरी को निकल चुका है। ग्वालियर में पीक 22 से 25 जनवरी के आसपास इंदौर के साथ ही आकर गुजर चुका है। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश के डेटा की स्टडी करने से पता चलता है कि 10 फरवरी तक केस 5 हजार से कम आना शुरू हो जाएंगे। इस दौरान यदि कोविड नियमों का पालन किया गया, तो माह के मध्य में केस घटकर रोजाना 1 हजार से भी नीचे आ जाएंगे।

डॉ. रंजन ने यह भी दावा किया है कि ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट BA.2 भी मध्य प्रदेश में आ चुका है, लेकिन यह ज्यादा घातक साबित नहीं होगा। BA.2 ओमिक्रॉन का ही एक सब-स्ट्रेन है और इसका उपनाम स्टील्थ ओमिक्रॉन भी है। जानकारों का मानना है कि इसके लक्षण पहले वैरिएंट की तुलना में कुछ अलग नहीं हैं। इसका मतलब है कि अगर किसी को नीचे बताए लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो उसे तुरंत कोरोना की जांच करानी चाहिए। इन लक्षणों में शामिल हैं- बहती या भरी हुई नाक, थकान महसूस होना, सिरदर्द, लगातार खांसी, सांस की तकलीफ या सांस लेने में परेशानी, मांसपेशियों या शरीर में दर्द, स्वाद या गंध की भावना का नया नुकसान, गले में खराश, और उलटी- दस्त।

Related posts

पूर्व मंत्री कुसुम महदेले ने किया जयंत मलैया का बचाव, पार्टी के निर्णय पर उठाया सवाल

MP SIDHI NEWS TEAM

पंचायत सचिव 3500 रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप, पीएम आवास की तीसरी किस्त निकालने के एवज में मांगे थे 4 हजार

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना में लागू कुछ प्रतिबंध 15 जुलाई तक फिर बढ़ा दिए हैं

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!