20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार: लहलहा रही गांजे की फसल, दबिश देकर भीषण गर्मी में पुलिस ने उखाड़े 9 लाख रुपये की फसल……

रीवा। रीवा जिले की जवा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार किया है। गांव में पुलिस ने छापा मारा। जहां गेहूं और सब्जियों की फसलों के बीच गांजे की फसल लहलहा रही थी। जवा थाना प्रभारी उप निरीक्षक कन्हैया सिंह ​बघेल ने बताया, बुधवार 12 बजे सूचना मिली, जनकहाई गांव में कुछ लोग फसल और सब्जियों के बीच गांजा उगा रहे हैं। इस पर पुलिस ने खेतों में दबिश दी। मौके पर देखा, तो गेहूं के खेत में गांजा लहलहा रही थी। वहीं, सब्जियों के खेत और क्यारियों में भी भारी मात्रा में गांजे की खेती हो रही थी।

पुलिस ने भीषण गर्मी के बीच खेतों से इन पौधों को उखाड़ा। पुलिस ने नौ लाख रुपए कीमत की 2 क्विंटल फसल को जब्त किया है। इसके अलावा चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

पांच सदस्यीय दल ने 5 से 6 घंटे में करीब 4 हजार पेड़ गांजे के उखाड़े हैं। थाने में उनका वजन कराया गया, तो गांजे की फसल करीब 2​ क्विंटल निकली। इसकी अनुमानित कीमत 9 लाख रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं तीन आरोपी फरार हैं।

Related posts

रीवा में राकेश टिकैत की महापंचायत, ट्रैक्टर-ट्रॉली में पहुंचे हजारों किसान

MP SIDHI NEWS TEAM

दूसरे का आधार कार्ड लिंक कर निकाले गए 21 लाख रुपये,बैंक स्टाफ भी संदेह के दायरे में

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में सब्जी बेचने जा रहे किसान को एसपी के सामने हेड कांस्टेबल ने मारी किसान को लात, दूसरे ने निकाल दी बाइक की हवा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!