प्रदेश में होने वाली एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने का विचार किया जा रहा है। दरअसल मध्यप्रदेश में 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से जबकि 12वीं की परीक्षा 1 मई 2021 से शुरू होनी है। वही कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इन परीक्षाओं की तारीख को आगे बढ़ाने का विचार किया जा रहा है। इस मामले में अंतिम निर्णय समीक्षा बैठक में लिया जाएगा, मुख्यमंत्री बैठक के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौजूदा हालातों पर कलेक्टरों से चर्चा करेंगे। इसके बाद 12 अप्रैल को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा पर निर्णय लिया जाएगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि विभाग को तय समय पर परीक्षाएं आयोजित कराने के निर्देश दिए गए है, लेकिन संक्रमण की स्थिति और बिगड़ती है तो बोर्ड परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाने पर विचार हो सकता है, मंत्रालय सूत्रों ने अनुसार बोर्ड परीक्षाओं को लेकर फैसला 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की समीक्षा बैठक में लिया जाएगा।
बता दे कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। जिसके बाद राज्य शासन ने भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बेतूल, खरगोन, रतलाम में 15 अप्रैल तक स्कूल और कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया है। 10वीं और 12वीं परीक्षा को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है। वहीं इस मामले में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि कोरोना संक्रमण की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इसलिए अगर स्थिति बिगड़ी तो परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाया जाएगा लेकिन 15 अप्रैल के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वहीं 9वी और 11वीं परीक्षा कैसे कराएं। इस पर भी कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
