24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

संभागीय कमिश्नर कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाएँ : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

बचाव एवं नियंत्रण के बेहतर प्रबंध सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कोरोना स्थिति की समीक्षा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी कमिश्नर से चर्चा कर कोरोना की स्थिति की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने संभाग स्तर पर रोगियों के लिए बेड संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के करीब एक तिहाई जिलों में संक्रमण ज्यादा होने के नाते उन जिलों के संभागीय मुख्यालय पर जरूरी उपचार प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। इन जिलों में संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए संभागीय आयुक्त आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें। इसके साथ ही वैक्सीनेशन की गति भी तीव्र की जाए। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 29 मार्च तक 32 लाख 35 हजार नागरिक वैक्सीन डोस लगवा चुके हैं।

प्रभारी अधिकारी दौरा करें-

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने प्रभार के जिलों का भ्रमण कर कोरोना के उपचार एवं अन्य व्यवस्थाओं को देखें और आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें। रोगियों की जाँच] उनके उपचार और आइसोलेशन के प्रबंध, जन-जागरूकता और वैक्सीनेशन कार्यों की समीक्षा भी की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश स्तर पर प्रतिदिन कोरोना की जिलेवार समीक्षा की जा रही है। इसी तरह प्रभारी अधिकारी अपने जिले में कोरोना के नियंत्रण के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाओं को देखते हुए इनके क्रियान्वयन का भी निरंतर अनुश्रवण करें। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य जारी रखा जाए। प्रदेश में अधिक संक्रमण वाले नगरों में सीमित लॉकडाउन की व्यवस्था लागू रहेगी।मुख्यमंत्री ने कहा जिन जिलों ने जागरूकता से कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त की है,उनका अन्य जिलों में भी अनुकरण होना चाहिए। बैठक में जानकारी दी गई की खंडवा में रेलवे प्रशासन के सहयोग से जन-जागरूकता और कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में सफलता मिली है। स्व-सहायता समूहों का सहयोग भी लिया जा रहा है। इसी तरह गुना और बुरहानपुर में संक्रमण को नियंत्रित करने में अच्छी कामयाबी मिली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन जिलों की तर्ज पर अन्य जिलों में संक्रमण पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जाने के निर्देश दिए।

Related posts

रीवा में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, रात 9 बजे पति से हुई थी आखिरी बात

MP SIDHI NEWS TEAM

सिरफिरे पिता ने 2 वर्षीय पुत्र की पत्थर से कुचलकर की हत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

आर्थिक रूप से कमजोर ब्लैक फंगस संक्रमित मरीज का इलाज होगा फ्री इलाज-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!