24.9 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

किसानों के लिए कांग्रेस ने की बड़ी व्यवस्था 1 अप्रैल से शुरू होंगे कॉल सेंटर- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

मध्यप्रदेश में दमोह उपचुनाव को देखते हुए किसानों के लिए कांग्रेस ने बड़ी व्यवस्था की है किसानों की समस्या को दूर करने के लिए किसान कॉल सेंटर की शुरुआत की गई है. किसान कॉल सेंटर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ती रही है साथ ही किसानों की हित और अधिकारों की बात हमेशा से करती रही है.

किसानों की समस्या के लिए 1 अप्रैल से कॉल सेंटर की शुरुआत की जा रही है. किसान अपनी समस्या कॉल सेंटर के 0755 4248 166 मोबाइल नंबर पर अपनी कंप्लेंट दर्ज करा सकेंगे. इस कॉल सेंटर के माध्यम से किसानों की समस्याओं को दूर किया जाएगा सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक किसान अपनी समस्या कॉल सेंटर में दर्ज करवा सकेंगे.

शिवराज सरकार पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार के आते हैं किसान संकट और परेशानी में है, उन्होंने कहा कि वह किसानों की समस्या को लेकर के चुप नहीं बैठने वाले उनकी सरकार में लगातार किसानों की समस्या को सुलझाने का काम किया जा रहा था लेकिन शिवराज सरकार के आते ही किसान परेशान और संकट में है .उन्होंने कहा कि लगातार सरकार से किसानों की समस्याओं को सुलझाने की बात कही जाएगी साथ ही साथ उनकी परेशानियों का भी निराकरण किया जाएगा.

किसान नेता जिस दिन चाह लें उस दिन समाधान निकल जाएगा- केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

इससे पहले किसानों की समस्या में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान नेता जिस दिन चाहे उस दिन आंदोलन का रास्ता निकल जाएगा, वहीं किसानों की समस्या का समाधान भी हो जाएगा.

Related posts

दुष्कर्म में नाकाम होने पर शहजाद ने की थी राष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या, ऐसे खुला राज

MP SIDHI NEWS TEAM

महाकाल मंदिर की प्रसाद स्वच्छता की कसौटी पर खरी उतरी

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश में कोरोना का महा विस्फोट, 24 घंटे में मिले 7 हजार से अधिक पॉजिटिव

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!