सीधी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि बुधवार कि शाम तक में रैपिड एंटीजन किट द्वारा 47 टेस्ट किए गए। जिसमें से फीवर क्लीनिक जिला अस्पताल सीधी से 5 केस तथा रीवा मेडिकल कॉलेज वायरोलॉजी लैब से 4 केस कि पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 3 व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतने के लिए समझाइश देते हुए आवश्यक दवाओं के सेवन करने के लिए दवा प्रदान की गई है। और सभी को आवश्यक सावधानियां रखने की सलाह दी गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति-
आज
? जिले में 9 मिले नए कोरोना संक्रमित
? 3 व्यक्ति ने जीती कोरोना से जंग
आज तक
? कुल संक्रमित 2239
?डिस्चार्ज 2187
?एक्टिव केस 39
? मृत्यु 13

