22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर कोरोना संक्रमण को देखते हुए, हुआ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा तिथि में बदलाव

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। 11 अप्रैल को होने वाली MPPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब यह परीक्षा अब 20 जून 2021 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक
ने बताया कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके चलते यह फैसला लेना पड़ा है। पहले यह परीक्षा 11 अप्रैल को आयोजित की जानी थी। प्रस्तावित 20 जून की तिथि संभावित है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में पिछले दिनों से दो हजार से ज्यादा कोरोना केसेस रोजाना नए आ रहे हैं। इनमें इंदौर और भोपाल जैसे शहरों में 500 से 600 केस तक आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के एक बार फिर से तेजी से फैलने के कारण मप्र लोक सेवा आयोग ने यह निर्णय लिया है।

छात्रों द्वारा तर्क दिया गया था कि जब गृह विभाग और पीईबी द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा स्थगित, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेज-यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं आगे बढ़ाने और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 15 अप्रैल से स्कूल बंद रखने का फैसला लिया जा रहा है तो फिर MPPSC के उम्मीदवारों की ही परीक्षा लेकर जान खतरे में क्यों डाली जा रही है।

बता दें 260 पदों के लिए 11 अप्रैल को राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा होना थी। इसमें करीब 3 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के शामिल होने का अनुमान था, इसके लिए प्रदेशभर में 800 केन्द्र बनाए गए थे, लेकिन प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना के चलते परीक्षा कैंसिल करने की मांग उठाई जा रही थी। छात्रों द्वारा भी परीक्षा स्थगित करने के लिए पीएससी मुख्यालय से लेकर मुख्यमंत्री तक ज्ञापन भेजे गए थे।

Related posts

अजीब तरीके से दो दुकानदारों को ठगा, ठग की हरकत CCTV में हुई कैद

MP SIDHI NEWS TEAM

पत्नी के हत्यारोपी को आजीवन कारावास की सजा,एक हजार का अर्थदण्ड श्रंखला न्यायालय रामपुर नैकिन का फैसला

VIKASH KUMAR DWIVEDI

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र कहा देश कोरोना संक्रमण सुनामी की गिरफ्त में, गरीबों को तत्काल आर्थिक मदद दी जाए

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!