20.7 C
Madhya Pradesh
September 25, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

संक्रमण बढ़ रहा है मैं निश्चिंत नहीं बैठ सकता,स्कूल अभी नहीं खोले जाएंगे स्थिति कि हम समीक्षा करेंगे-शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर भयानक बनी हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंगलवार मंत्रालय में 6:30 बजे शाम से लेकर रात 10:00 बजे तक कोरोना समीक्षा बैठक की थी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संक्रमण बढ़ रहा है। आज भी 2332 के आस पास लोग है,मैं निश्चिंत नहीं बैठ सकता। आज दोपहर 12:00 बजे एक बार फिर जिला कलेक्टर कमिश्नर और मेडिकल कॉलेज के डीन सहित सीएमएचओ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की जाएगी। जहां आगे की रणनीति पर विचार किया गया। वहीं इस चर्चा में बड़े फैसले लिए जाएंगे। समीक्षा बैठक में तीन मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी जो रणनीति थी, IITT,( आइडेंटीफिकेशन, आइसोलेशन, टेस्टिंग ट्रीटमेंट, )आज हम उसको रिव्यू करेंगे। अस्पताल में बिस्तरों की कमी ना रहे यह हमारे सामने चैलेंज है। मैंने कल भी बैठक में यह कहा था सभी रिव्यू करके आएं। हम कितने बिस्तरों की व्यवस्था कर सकते हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने कल ही सभी दलों को खबर करवा दी थी। कोरोना के एक्टिव केस वर्तमान में जो संख्या आ रही है। उसके आधार पर कोरोना की गति बढ़ रही है। अधिकतम कितने संक्रमण होंगे। उसके आधार पर हम रणनीति बनाएंगे। जहां ज्यादा मामले हैं। वहां टेस्टिंग बढ़ाएंगे 1 अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी भाई-बहन वैक्सीनेशन और टीकाकरण के लिए पात्र हो जाएंगे। जिन जिलों और नगरों में ज्यादा संक्रमण है। वहां टीकाकरण के अभियान को हम युद्ध स्तर पर चलाएंगे और तेजी से टीकाकरण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र से लगे जिलों में जो हमने बसे बंद की थी। उस अवधि को हम 30 अप्रैल तक बड़ा रहे है। स्कूल अभी नहीं खोले जाएंगे स्थिति कि हम समीक्षा करेंगे। जिन क्षेत्रों में ज्यादा संक्रमण है। वहां की क्या नीति बनानी चाहिए। उसके बारे में भी चर्चा होगी। होम आइसोलेशन में जो लोग हैं, डिस्ट्रिक्ट को बिट कमांड और कंट्रोल सेंटर उसे ठीक गाइडेंस मिल पाए। इस व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाऊंगा ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि संक्रमित मरीजों के लिए जरूरी मैन पावर, जरूरी व्यवस्थाएं खड़ी करना है। उसकी तैयारी की भी आज मैं समीक्षा करूंगा। संक्रमित के निकटतम लोगों की पहचान संदिग्ध होने पर उन्हें आइसोलेशन व्यवस्था दी जाएगी। अगर किसी का संक्रमण छोटा है तो उसमें आइसोलेट करने से कोई फायदा नहीं। उसके लिए व्यवस्था बनाने पर हम विचार करेंगे। मास्क की सख्ती भी जरूरी है। जन जागरण जिलों में आवश्यक हो रहा है या नहीं इस पर भी में रिव्यू करूंगा और जरूरत पड़ने पर कुछ फैसले भी करूंगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं प्रदेशवासियों से बार-बार अपील कर रहा हूं होली और बाकी त्योहार हमने परंपरा पूरी करते हुए घर में ही बनाएं। रंगपंचमी जैसे त्योहारों पर भी कोई जुलूस और जलसमारोह नहीं होगा क्योंकि यह बहुत घातक हो जायेगा। सभी धर्म गुरुओं से राजनीतिक दल के नेताओं से कार्यकर्ताओं से समाजसेवी संगठनों से मेरी विनम अपील है इस महामारी को नियंत्रित करने के लिए सबका साथ मिल रहा है। मैं फिर अपील करता है मास्क जरूर लगाए।

Related posts

 6000 पदों पर होगी कांस्टेबल भर्ती, बदलेगी रणनीति, इस महीने जारी होंगे नोटिफिकेशन

MP SIDHI NEWS TEAM

जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, काढ़ा वितरण में शिकायत आने पर भड़के

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश की 259 मंडियों में खोली जाएगी किसानों के लिए कैंटीन,मिलेगा एक्सपोर्ट क्वालिटी का टैक्स फ्री सामान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!