28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका,पूर्व मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता के भाई लेंगे भाजपा की सदस्यता

सभी दल अपनी-अपनी विचारधारा को सबसे ऊपर बताते हैं लेकिन चुनाव आते ही या मौका मिलते ही विचारधारा बदल जाती है और यही बात चुनावों के समय खुलकर सामने आ जाती है। सभी राजनैतिक दल अपने फायदे और नुकसान को ध्यान रखते हुए एक दूसरों के दिग्गज नेताओं को अपने पक्ष में करने में जोर आजमाइश करने लगते हैं। दमोह विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का आने -जाने का दौर जारी है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस के बड़े और कद्दावर नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने के प्रयास जारी है।

पंडित सतीश नायक होंगे भाजपा में शामिल

मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे कद्दावर कांग्रेस नेता पंडित मुकेश नायक के भाई और स्वयं जनपद अध्यक्ष रहे पंडित सतीश नायक दमोह उपचुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। इस बात के कयास कुछ दिनों से लगाए जा रहे थे और इसी बीच यह खबर पुख्ता होकर निकल कर सामने आ रही है कि पंडित सतीश नायक भारतीय जनता पार्टी का साथ देने के लिए मन बना चुके हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के दमोह आगमन के पहले ही कांग्रेस के बड़े नेता पूर्व मंत्री के भाई, दिग्गज कांग्रेसी के भाजपा में शामिल होने की बात खुलकर सामने आ गई है।ज्यादातर होता यह है कि किसी भी नेता के पार्टी में शामिल होने का खुलासा नेताओं के शामिल होने के साथ ही होता है। लेकिन दमोह में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले कांग्रेस नेता द्वारा बाकायदा अपने समर्थकों को निमंत्रित करके उनके घर मुख्यमंत्री एवं पार्टी के अध्यक्ष आगमन की सूचना प्रसारित की गई है। पूरी उम्मीद भी है कि उसी दौरान वे भाजपा में शामिल होंगे।

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बुलाई अहम बैठक, दे सकते हैं इस्तीफा….

MP SIDHI NEWS TEAM

पुलिस सब इंस्पेक्टर के पति को न बेड मिला, न ऑक्सीजन,दो मासूम बच्चों के साथ शव जमीन पर लिए बिलखती रहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शिवराज सिंह पर कसा तंच कहां स्वास्थ्य आग्रह न करके मिथ्याग्रह कर रहे हैं…आक्सीजन की कमी ने मरीजों से प्राणवायु छीन ली,शिवराज सिंह वास्तविकता से दूर होकर जनता और खुद के साथ किया धोका ….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!