25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेश

महाराष्ट्र की राजनीति में हो सकता है कोई बड़ा उलटफेर, अहमदाबाद में अमित शाह से मिले शरद पवार

महाराष्ट्र में एंटीलिया केस के आरोपी सचिन वझे के राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख से रिश्तों पर सियासत गर्माई हुई है।उद्धव सरकार में सहयोगी राकांपा के दो बड़े नेताओं की गुजरात यात्रा ने सरकार की नींद उड़ा दी है। खबर यह है कि शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल ने अहमदाबाद में गृह मंत्री अमित शाह से आधी रात के बाद मुलाकात की है।शाह की पवार से मुलाकात को महाराष्ट्र में सरकार चला रही महाविकास अघाड़ी के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है।

रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब शाह से पूछा गया कि आप कल अहमदाबाद में थे और बताया जा रहा है कि वहां आपकी शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल से मुलाकात भी हुई है। इस पर शाह ने जवाब दिया कि ये सब चीजें सार्वजनिक नहीं होती हैं। शाह के इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही महाराष्ट्र की राजनीति में कोई बड़ा उलटफेर हो सकता है।

शिवसेना सामना के जरिए देशमुख पर साधा निशाना

शिवसेना ने भी रविवार को अपने अखबार सामना के जरिए देशमुख पर निशाना साधा। संजय राउत ने सामना में लिखे आर्टिकल में पूछा कि आखिर सस्पेंड पुलिस अधिकारी सचिन वझे की वसूली की जानकारी गृह मंत्री को कैसे नहीं हुई? आखिर असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (API) स्तर के अधिकारी सचिन वझे को इतने अधिकार किसने दिए ? यही जांच का विषय है।

अहमदाबाद में गृह मंत्री की शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल से गोपनीय मीटिंग के बारे में पूछने पर गृह मंत्री अमित शाह बोले “सब चीजें सार्वजनिक” नहीं होती हैं

Related posts

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला : कोरोना में बेसहाराहुए बच्चों को को 5 हजार रुपये, फ्री राशन और शिक्षा देगी सरकार

MP SIDHI NEWS TEAM

पशु तस्करी के शक पर युवक को पेशाब पिलाने की कोशिश, पीट पीट कर की हत्या, 5 घायल, सरपंच सहित 6 गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना को लेकर सरकार की नई गाइडलाइंस जारी, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी भी दफ्तर में 10% से ज्यादा कर्मचारी ना रहे ऑटो और कार में सिर्फ दो सवारी की अनुमति…..

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!