25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

लॉकडाउन में दिव्यांग कर्मचारियों को उपस्थिति में छूट दें- संदीप रजक आयुक्त नि:शक्तजन कल्याण

आयुक्त नि:शक्तजन कल्याण संदीप रजक ने सभी संभाग आयुक्त और कलेक्टरों को जारी पत्र में कोरोना संक्रमण के कारण विभिन्न जिलों में लागू लॉकडाउन के दौरान दिव्यांग अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालयीन उपस्थिति में छूट देने के लिए कहा है।श्री रजक ने कहा कि दिव्यांग जनों के संक्रमित होने का खतरा अधिक रहता है। इसलिए उन्हें विशेष कार्य होने पर ही कार्यालय बुलाया जाए और घर से ही कार्य करने की अनुमति दी जाए।

संदीप रजक ने कहा कि कोरोना संक्रमण को केंद्र शासन द्वारा राष्ट्रीय आपदा घोषित किया गया है। कोरोना संक्रमण के मामले इन दिनों बहुत तेजी से देश प्रदेश में बढ़े हैं, हालांकि इनमें ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी काफी बढ़ी है। दिव्यांग जनों की सुरक्षा और संरक्षण के मद्देनजर केंद्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और मुख्य आयुक्त दिव्यांगजन द्वारा इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Related posts

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये आपातकाल है,मध्य प्रदेश में शादी समारोह पर रोक, भोपाल-इंदौर में लगा पूरी तरह प्रतिबंध

MP SIDHI NEWS TEAM

परिजनों ने किया पोस्टमार्टम से इंकार,अस्पताल के बाहर जमकर हुआ हंगामा

MP SIDHI NEWS TEAM

0वीं-12वीं परीक्षा पर बड़ी अपडेट, कोरोना संक्रमित सहित अन्य के लिए जारी हुए दिशा निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!