24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

प्रदेश में कोविड सेंटर नहीं खोले जाएंगे, अस्पतालों को बेहतर बनाएंगे, लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान……

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लॉकडाउन और कोरोना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ संडे का लॉकडाउन है। सभी तरह की आर्थिक गतिविधियों प्रभावित नहीं होना चाहिए वह नियमित चलते रहना चाहिए लेकिन सभी को कोरोना की गाइड लाइन का पालन करना होगा।जहां तक कोविड सेंटर खोले जाने की बात है, तो प्रदेश में कोविड सेंटर नहीं खोले जाएंगे। अस्पतालों को बेहतर किया जाएगा। अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बना रहे हैं, ताकि मरीज को सभी सुविधा एक ही जगह मिल जाएं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम रोज कोरोना को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी जगह क्राइसिस मैनेजमेंट की टीम ने गाइडलाइन जारी कर दी है। उसका पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। हमारे त्योहार महत्वपूर्ण हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हम ये त्योहार परिवार के साथ घर पर भी मना सकते हैं। संक्रमण रोकना है, तो भीड़भाड़ से बचना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घर जाकर अधिकारियों द्वारा आयुष्मकान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। शिवराज ने कहा कि याद रखें अगर लापरवाही की, तो संक्रमण बढ़ेगा और प्रदेश संकट में फंसेगा। इसलिए हम सबको मिलकर उपाय करना है। अपने लिए, अपनों की जान बचाने के लिए संक्रमण को रोकने के लिए आप हर स्वास्थ्य दिशा-निर्देश का पालन करें।

Related posts

सभी के सहयोग से कोरोना हारेगा मध्यप्रदेश जीतेगा,घर पर ही मनाएँ आगामी त्यौहार-मुख्यमंत्री

MP SIDHI NEWS TEAM

संभागीय कमिश्नर कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाएँ : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

सिंगरौली नगर निगम के 45 वार्डों का आरक्षण हुआ तय, 23 वार्ड सामान्य

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!