29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्यसीधी दपर्ण

जिले के बाहर से आने वाले व्यक्तियों को 7 दिवस तक होम क्वारेंटाइन करना होगा

सिंगरौली I कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु म.प्र.शासन से प्राप्त निर्देशों एवं जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट राजीव रंजन मीना ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1)  एवं म.प्र.पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 71 (1),  71 (2) के तहत संपूर्ण जिले में आदेश जारी किये गये हैं। जिले में किसी भी प्रकार के सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक आयोजन बिना अनुमति के आयोजित नहीं किये जायेंगे। वहीं शादी समारोह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में अधिकतम दोनों पक्षों से 50-50 एवं उठावना, मृत्युभोज आदि कार्यक्रमों में अधिकतम 50 व्यक्तियों के शामिल होने की शर्त पर अनुमति दे सकेंगे। जारी आदेश के तहत संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव को मद्देनजर रखते हुए जिले के बाहर से आने वाले समस्त व्यक्तियों को 7 दिवस तक होम क्वारेंटाइन रहना अनिवार्य किया गया है। वहीं आटो रिक्शा, बसों आदि में यात्रा करने वाले समस्त व्यक्तियों को मास्क लगाकर ही यात्रा करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने चालक, परिचालकों को भी मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए निर्देश दिये गये हैं।

Related posts

Mp शिक्षा विभाग में 14 लाख से अधिक का गबन 9 लोगो के विरुद्ध दर्ज किया गया एफआईआर

VIKASH KUMAR DWIVEDI

नशा करके ऑटो चलाते हुए पकड़े जाने पर आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही ₹10000 के अर्थदंड की सजा……

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा युवा मोर्चा ने मोदी जी के अभियान के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान 

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!