25.6 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

पथरिया विधायक रामबाई के पति गोविन्द सिंह का वीडियो आया सामने, कहा कर रहा हूँ खुद को सरेंडर, पुलिस कर रही जांच

दमोह से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई। जहां आखिरकार बसपा विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह परिहार ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। पथरिया विधानसभा की बसपा सीट से विधायक रामबाई सिंह परिहार के पति गोविंद सिंह परिहार का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह खुद को भिंड में 27 मार्च को सुबह 5 बजे सरेंडर करने की बात कह रहा है, लेकिन इस वीडियो के एक दिन बाद यानी रविवार को भी पुलिस को यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि गोविंद सिंह परिहार ने किस थाना क्षेत्र में खुद को सरेंडर किया है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि आरोपित द्वारा जारी वीडियो केवल दिखावे के लिए किया गया है, क्योंकि यदि उसने सरेंडर किया होता तो अभी तक इसकी सूचना दमोह पुलिस तक पहुंच जाती।

करीब 2 माह पहले हटा न्यायालय ने विधायक पति का नाम फिर से एफआइआर में शामिल कर उसे आरोपित माना था और उसके बाद से ही आरोपित गोविंद सिंह फरार चल रहा था। आरोपित पर हटा निवासी देवेंद्र चौरसिया के हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है। आरोपित की तलाश के बावजूद भी उसकी गिरफ्तारी न होने के बाद पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, वहीं सुप्रीम कोर्ट भी लगातार प्रदेश के डीजीपी और सरकार को दो बार फटकार लगा चुकी है। ऐसे में आरोपित की गिरफ्तारी आवश्यक है। अब इस वीडियो के वायरल होने की सत्यता पर दमोह पुलिस जांच कर रही है।

पत्नी के कहने पर कर रहा हूं सरेंडर मैं निर्दोष हूं

वायरल वीडियो में आरोपी गोविंद सिंह परिहार द्वारा कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी ने सरेंडर की अपील की थी। इसलिए वह भिंड जिले में किसी भी थाने में सरेंडर करने जा रहे हैं। इस वीडियो में गोविंद सिंह ने खुद को निर्दोष बताया है और साथ यह दावा किया है कि अगर उन पर दोष साबित होता है तो उन्हें चौराहे पर फांसी पर लटका दिया जाए। इसके बाद उसका एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कुछ लोगों के साथ एक वाहन में मौजूद है और उसने फिर यह कहा है कि वह वर्तमान में भिंड बस स्टैंड पर पहुंच गया है और थाने में खुद को सरेंडर करने जा रहा है।

ज्ञात हो कि गोविंद सिंह परिहार देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड के आरोपी हैं जहां पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी।वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विशेष टीम विधायक पति को ढूंढने विधायक के घर भी पहंची थी। जिसके बाद विधायक रामबाई ने मीडिया के जरिए अपने पति से सरेंडर करने की अपील की थी।

पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की की जा रही है जांच

अब इस वीडियो के वायरल होने की सत्यता पर दमोह पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में दमोह एएसपी शिव कुमार सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो उन्हें उनके द्वारा भी देखा गया है। लेकिन आरोपी ने किस थाने में गिरफ्तारी दी गई है। इसके बारे में जानकारी नहीं है पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना पर भी जांच जारी है।

एक दिन बीतने के बाद भी दमोह पुलिस को नहीं है जानकारी

इस वीडियो के वायरल होने के एक दिन बाद भी दमोह पुलिस को यह पता नहीं चल पा रहा है कि आरोपित गोविंद सिंह ने खुद को किस थाने में सरेंडर किया है।दमोह एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो उन्होंने भी देखे हैं। आरोपित ने भिंड क्षेत्र के किस थाना में गिरफ्तारी दी है वह इसकी जानकारी जुटा रही है, लेकिन अभी तक उनके पास ऐसी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। भिंड पुलिस लगातार उनके संपर्क में है।

Related posts

एक व्यक्ति को सागौन के 2 पेड़ कटाने के लिए करीब एक करोड़ 4 लाख का लगाया गया जुर्माना…

MP SIDHI NEWS TEAM

बड़े पैमाने पर होगा प्रशासनिक फेरबदल, तबादलों पर मंथन, भ्रष्ट अधिकारियों की निकाली जा रही कुंडली

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना कहर-मध्यप्रदेश के इन इन शहरों में लगा कर्फ्यू, शिवराज सिंह चौहान ने किया एलान …..

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!