25.6 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

डॉ गोविन्द सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक 21 मई को

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 21 मई को विधायक दल की बैठक बुलाई है। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद डा.गोविन्द सिंह की अध्यक्षता में यह पहली बैठक होगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में विधायकों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार विधायकों को अपने क्षेत्र के साथ-साथ अन्य विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया है। इसमें जिले के अलावा उन सीटों को शामिल किया गया है, जहां पार्टी प्रत्याशी कम अंतर से हार गए थे। बैठक में डॉ. गोविंद सिंह की विधानसभा में मदद के लिए वरिष्ठ विधायकों की एक समिति का गठन भी किया जा सकता है। मुख्य सचेतक के नाम पर भी इस दौरान चर्चा होगी।

बिजली कटौती के खिलाफ तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

बिजली की अघोषित कटौती के खिलाफ कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन करेगी। इसमें तहसील स्तर पर बिजली कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन होगा। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं। साथ ही विधायकों से कहा है कि वे भी इसमें भागीदारी करें। प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर के अनुसार बिजली की समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक है। आठ से दस घंटे तक बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। पार्टी ने तय किया है कि इसके खिलाफ तहसील स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अपने हिसाब से तारीख तय करेंगे और उसमें विधायक भी हिस्सा लेंगे।

Related posts

धान के भूसे में छिपाकर आंध्र से लाया जा रहा था गांजा, नारकोटिक्स विभाग ने पकड़ा

MP SIDHI NEWS TEAM

बोर्ड परीक्षा तय समय पर होगी, परीक्षा कार्यक्रम घोषित हुआ

MP SIDHI NEWS TEAM

आज भाजपा सोशल मीडिया की जिला कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!