28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

कांग्रेस दे जिम्मेदारी का परिचय दे, ‘मुझे गाली दे, आलोचना करे, लेकिन कोरोना संकमण को बढ़ने से रोकने के लिए करे सहयोग-शिवराज सिंह चौहान

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण से 11 मौतें हुई हैं. मैं फिर से प्रार्थना करता हूं कि कांग्रेस इस मामले में जिम्मेदारी का परिचय दे. मुझे गाली दे दे, आलोचना कर दे, लेकिन कोरोना संकमण को बढ़ने से रोकने के लिए सहयोग भी करे. ऐसी कोई चीज न करे, जिससे संक्रमण बढ़े और कोरोना बेकाबू हो जाए.सीएम शिवराज ने यह भी कहा कि ऐसे संवेदनशील प्रकरणों में जब लोगों की जिंदगी दांव पर लगी हो, तब नेतृत्व करने वाले नेता का और हर दल का कर्तव्य है कि वह लोगों को संक्रमण से बचाने में अपना योगदान दे. प्रदेश में हाहाकार की अनुमति नहीं दी जा सकती है. ऐसी अनुमति नहीं देंगे जिससे लोगों की जिंदगी चली जाए. ये सबका काम है. मुख्यमंत्री और सरकार के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है.

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हिंसा और हमले की राजनीति टीएमसी को कहीं का नहीं छोड़ेगी. जनता मन बना चुकी है बीजेपी को वोट देने का. वहीं दमोह में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन का वीडियो वायरल होने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने वीडियो नहीं देखा. जब तक नहीं देखूंगा टिप्पणी करना उचित नहीं है. साथ ही अनाज के समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रारंभ होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी अपील है कि किसान अपनी फसल ओने-पौने दाम में न बेचें. सरकार ने पूरी व्यवस्था की है. पूरी फसल खरीदी जाएगी.

घरेलू हिंसा को लेकर कड़ा कानून-

एमपी में घरेलू हिंसा को लेकर कड़ा कानून बनेगा. मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कानून में धारा 307 से बड़ी धारा का प्रावधान होगा. पीड़ित महिला के लिए वेलफेयर स्कीम होगी. शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में अफसरों को निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि परिवार के द्वारा कोई अंगभंग करता है, तो 307 से बड़ी धारा का प्रावधान करें. समाज में मेसेज जाए, ताकि दूसरी घटना न हो. ऐसी बहनों के लिए वेलफेयर स्कीम होगी. हर सप्ताह ऐसे मामलों की समीक्षा होगी. 100 थानों में महिला डेस्क बनाएंगे. हर जिले में महिला थाने खोलेंगे. तीन मामलों में 4-4 लाख पीड़ित बहनों को दिए जा रहे हैं.

Related posts

सीधी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रात के अंधेरों में दहल उठा गांव जब चली ताबड़तोड़ गोलियां…

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में हुए होम क्वारंटीन, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

MP SIDHI NEWS TEAM

5वीं-8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, ऐसे तैयार होगा रिजल्ट, ऑनलाइन मिलेगी अंकसूची

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!