29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में हुए होम क्वारंटीन, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

कांग्रेस के दिग्गज नेता राज्‍यसभा सदस्‍य व मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। साथ ही संपर्क में आए सभी लोगों से खुद को आइसोलेशन में रखने अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतने की अपील की है।

दिग्विजय सिंह ने दमोह उपचुनाव के दौरान प्रचार भी किया था-

मध्यप्रदेश के दमोह में हो रहे उपचुनाव की कमान संभाल रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भी कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। हाल ही में दिग्विजय सिंह ने दमोह उपचुनाव के दौरान प्रचार में हिस्सा लिया था। उनके अलावा चुनाव प्रचार में जुटे कई नेता कोरोना पाजिटिव आ गए हैं। दमोह से कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन, कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह, दमोह जिला अध्यक्ष मनु मिश्रा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनके अलावा जतारा विधायक और भाजपा के प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक, निवाड़ी जिला अध्यक्ष अखिलेश अपाचे, पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव समेत अन्य नेताओं के भी पाजिटिव होने की खबर आ रही है।

Related posts

उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, नामांकन पत्र के साथ कोई शुल्क बकाया नहीं होने संबंधी देना होगा प्रमाण पत्र

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, आज 23 पॉजिटिव, 11 दिनों में 200 से ज्यादा केस

MP SIDHI NEWS TEAM

बोर्ड परीक्षा को लेकर पूरी हुई तैयारी, छात्रों को मिल सकता है यह बड़ा मौका

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!