20.3 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

भाजपा नरेंद्र मोदी और आरएसएस की विचारधारा ने की लोकतंत्र की हत्या -जीतू पटवारी

आज कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में लोकतंत्र सम्मान दिवस के रुप में मनाया I 20 मार्च 2020 को मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ यानी आज के दिन ही कमलनाथ सरकार एक लंबे सियासी उलटफेर के कारण सत्ता से बाहर हो गई थी और एक बार फिर भाजपा की सरकार बनी थी।

आज कांग्रेस ने इसी क्रम में इंदौर के गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश के अनुसार लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया I कांग्रेस का मानना है कि कमलनाथ सरकार को नोटों के दम पर गिरा कर लोकतंत्र की हत्या करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ और खरीद-फरोख्त की राजनीति को ठुकराते हुए कमलनाथ ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था I

भाजपा, नरेंद्र मोदी और आरएसएस की विचारधारा ने की लोकतंत्र की हत्या –

इस मौके पर पूर्व मंत्री व कांग्रेस के युवा धाकड़ नेता जीतू पटवारी ने कहा कि कोरोना महामारी की तरह ही बीजेपी ,नरेंद्र मोदी और आरएसएस की विचारधारा वाले लोगों ने लोकतंत्र की हत्या की है उन्होंने कहा कि 8 राज्य में लगातार चुनी हुई सरकारों को गिराना अगर लोकतंत्र बचाना है तो सबसे पहले इस विचार से लड़ना होगा क्योंकि लोकतंत्र में मिले जनमत की हत्या कर दी गई उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज के दिन प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की और संविधान का मखौल उड़ाया वह संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की अवहेलना की है उसी के भावना अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आदेश दिया कि हम सबको लोकतंत्र की रक्षा करना है संविधान की रक्षा करना है I

Related posts

पंचायत सचिव 3500 रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप, पीएम आवास की तीसरी किस्त निकालने के एवज में मांगे थे 4 हजार

MP SIDHI NEWS TEAM

विंध्य को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने नए झंडे का किया लोकार्पण,साल 2023-24 तक विंध्य, मध्य प्रदेश से अलग एक राज्य बनेगा किया दावा……

MP SIDHI NEWS TEAM

07 सितंबर को होगा अन्न उत्सव का आयोजन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!