29.2 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

विशेष ग्राम सभा का आयोजन 22 मार्च को प्रधानमंत्री करेंगें जल शक्ति अभियान का शुभारंभ-कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विश्व जल दिवस दिनांक 22 मार्च 2021 को जल शक्ति अभियान का शुभारंभ करेंगें। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री म.प्र. शासन संबोधित करेंगें। कलेक्टर श्री चौधरी द्वारा समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम को विभिन्न संचार माध्यमों से स्थानीय स्तर पर ग्राम सभाओं के सदस्योंध्ग्रामीणों को दिखाया व सुनाया जायें।

     इसके साथ ही दिनांक 22 मार्च 2021 को प्रधानमंत्री के उद्बोधन के पश्चात विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर  एजेण्डा अनुसार चर्चा करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी एजेण्डानुसार  जल एवं जल सरंक्षण का महत्व, जल संरचनाओं की अतिक्रमण से मुक्ति व उनका जीर्णोद्धार, गाद निकालना (डी-सिल्टिंग), इनलेट/आउटलेट का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण, ऐसे तालाबों आदि की मरम्मत आदि, सामुदायिक सहयोग से छोटी नदियों और नालों का पुनर्जीवन एवं प्रबंधन के प्रयास, जल संभरण क्षेत्र उपचार (वनीकरण आदि), जल संरचनाओं की जी.आई.एस. मेंपिंग और उनकी सूची तैयार करना, जल की उपलब्धता व धरातलध्मिट्टी की प्रकृति के अनुसार जल सरंक्षण की तर्कपूर्ण योजना बनाना, ग्राम पंचायतों के लिए वाटरशेड विकास परियोजना और मनरेगा के अंतर्गत जल संरक्षण के कार्यों का लिया जाना और जीआईएस आधारित वाटरशेड विकास की योजना तैयार करना, जहां आवश्यक हो, ग्राम पंचायतों के लिए जल शक्ति अभियान की गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु वित्त आयोग के अनुदान की उपयोगिता, जल शक्ति अभियान की गतिविधियों का आजीदी के 75 वर्ष (आजादी का अमृत महोत्सव) के समारोहों से अभिसरण, शासकीय भवनों, विशेषकर पंचायत कार्यालयों, आंगनवाड़ी भवन, शालाभवन व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य लिये जाना आदि पर चर्चा की जाएगी।

     कलेक्टर श्री चौधरी ने निर्देशित किया है कि ग्राम सभाओं के आयोजन के दौरान कोविड-19 कोरोना महामारी से बचाव के मार्गदर्शी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये।

Related posts

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन मोबाइल वैन चलाये -कमलेश्वर पटेल

MP SIDHI NEWS TEAM

कोविड-19 से बचाव करते हुये मनाएं होली का त्यौहार ADM हर्षल पंचोली ने आमजनों से अपील-कानून व्यवस्था बनये रखने के लिये तहसीलदारों की लगाई ड्यूटी……..

VIKASH KUMAR DWIVEDI

सांसद ने जिलाध्यक्ष के साथ किया कोविड सेंटर का किया निरीक्षण, जानी कुशलक्षेम

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!