33.3 C
Madhya Pradesh
June 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कोरोना के बचाव के लिए त्रि-आयामी प्रयास- मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में कोरोना से बचाव और उपचार व्यवस्था के संबंध में राज्य सरकार त्रि-आयामी प्रयास कर रही है।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा आर्थिक गतिविधियाँ बंद नहीं होने दी जाएंगी। कोरोना से निपटने के लिए हर सावधानी आवश्यक है। प्रदेशवासियों से अपील है कि वे फेस मास्क के अनिवार्य उपयोग के साथ ही निर्धारित गाइडलाइन का पालन कर सहयोग करें। प्रदेश में वैक्सीनेशन कार्य भी चल रहा है। राज्य सरकार अधिक संक्रमण वाले जिलों में वैक्सीनेशन कार्य को प्राथमिकता देते हुए इसकी गति बढ़ाएगी।मुख्यमंत्री ने अपील की कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नागरिक पूरी सावधानियाँ बरतें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आमजन से इन सभी कार्यों में सहयोग का अनुरोध है। वायरस अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। संक्रमण से सभी को बचने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम नहीं किए जाएं। जो कार्यक्रम हों वे कम उपस्थिति और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हों। इसके साथ ही जो गाइड लाइन बनाई गई है उसका सभी लोग पूरी तरह पालन करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि त्रि-आयामी प्रयासों के अंतर्गत सबसे पहले कोरोना से  बचाव के लिए प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान पर जोर दिया गया है। इसके बाद जिन जिलों में अधिक संक्रमण हो रहा है, उन जिलों में वैक्सीनेशन कार्य को प्राथमिकता और जो नागरिक संक्रमित हो जाते हैं ,उनके समुचित उपचार के प्रबंध का कार्य शामिल है।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये नवीन अतिरिक्त दिशा-निर्देश जारी-

प्रदेश में कोरोना संक्रमण में विगत दिनों में हो रही वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा नवीन अतिरिक्त दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। अपर मुख्य सचिव, गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया है कि इंदौर, भोपाल और जबलपुर शहर में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन रहेगा। इन तीनों शहरों में शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। नवीन अतिरिक्त निर्देशानुसार लॉकडाउन की अवधि में आवश्यक वस्तुओं के परिवहन, औद्योगिक इकाइयों के श्रमिकों/कर्मियों, औद्योगिक कच्चे माल एवं उत्पाद के परिवहन, बीमार व्यक्तियों के परिवहन एवं एयरपोर्ट/रेलवे स्टेशन आने-जाने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिये छूट रहेगी।
परीक्षाएँ होंगी, शिक्षण बंद रहेगा I

डॉ. राजौरा ने बताया है कि भोपाल, इंदौर एवं जबलपुर शहर में 31 मार्च, 2021 तक समस्त स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षण बंद रहेगा, लेकिन समस्त प्रकार की परीक्षाएँ, जिनमें प्रतियोगी परीक्षाएँ भी सम्मिलित हैं, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ही आयोजित होंगी। परीक्षार्थियों तथा परीक्षा कार्य में संलग्न अधिकारियों-कर्मचारियों को आने-जाने में कोई अवरोध नहीं रहेगा।उज्जैन सहित अन्य 6 जिलों में भी रात्रि में व्यावसायिक प्रतिष्ठान रहेंगे बंदडॉ. राजौरा ने बताया है कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर के साथ ही उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल और खरगौन में रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक समस्त दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। केमिस्ट, राशन एवं खान-पान की दुकानों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने संबंधित जिलों के कलेक्टर्स को निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू कर कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

Related posts

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक जिले को एक-एक करोड़ की सहायता राशि जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

1 से 10वीं तक के छात्राओं के लिए बड़ी खबर, 20 फरवरी से शुरू होगा कार्यक्रम

MP SIDHI NEWS TEAM

इंदौर में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.2 ने दस्तक दी, कई VIP नेता हुए संक्रमित

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!